कुसमी विकासखंड अंतर्गत बालाजी मार्बल एंड टाइल्स की पहल से सेरंगदाग माइनस ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे है विकास कार्य ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

बालाजी मार्बल एवं टाइल्स कंपनी द्वारा माइनिंग-ट्रांसपोर्ट के साथ माइनिंग खदान क्षेत्र में सड़क सुधार पर जोर डालते हुए बरसात मौसम में ग्रामीणों के आवागमन हेतु गड्ढों की समस्या दूर करने हेतु कच्ची सड़क बनवाते मुरमीकरण का कार्य किया गया।

सेरंगदाग माइनस क्षेत्र में ग्राम पंचायत सेरंगदाग क्षेत्र में बालाजी मार्बल एंड टाइल्स कंपनी द्वारा माइनिंग एवं ट्रांसपोर्ट का कार्य संचालित किया जा रहा है। कंपनी के कार्यों के बीच ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी किए गए पहल सामने आई है। बरसात के मौसम में गांव की सड़कों पर कीचड़ एवं सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों, राहगीरों के साथ साथ स्कूली बच्चों के आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को देखते हुए कंपनी की ओर से सड़क पर मुरमीकरण का कार्य कराया जा रहा है।जिससे बॉक्साइट खदान में आवागमन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो सके।

बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी हो रहीं थी स्कूल के छात्र /छात्राओं को ।

बरसात शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों की कच्ची और खराब सड़क होने की वजह से इस क्षेत्र की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी जिससे ग्रामीण जनता को सेरंगदाग माइनस में आवागमन करने में कुछ ज्यादा ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था 

कंपनी के द्वारा ग्रामीण जनता की परेशानियों को देखते हुए सहयोग करते हुए सड़क में मुरमिकारण डालकर आवागमन हेतु रास्ता को बनाया गया सुगम।

बालाजी मार्बल एंड टाइल्स कंपनी द्वारा माइनिंग एवं ट्रांसपोर्ट का कार्य किए जाने के साथ ही क्षेत्र में सड़क की स्थिति को बेहतर बनाने के बॉक्साइट उत्खनन का कार्य करते हुए कहा इस क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं वहीं इस क्षेत्र के लिए अस्पताल , शिक्षा सहित अन्य प्रकार के सभी प्रकार से विकास कार्य किए जा रहे है , जिसकी सराहना ग्रामीण जनता कर रही है ।

Post a Comment

0 Comments