परम पूज्य गहीरा गुरु महाराज एवं मां पूर्णिमा की तपों भूमि श्रीकोट के डूमर पाठ बिन गंगा उद्गम स्थल से 1500 सौ की संख्या में गंगा जल उठाकर कांवरिया हुए कैलाश गुफा के लिया रवाना ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज कावर यात्रा में हुए शामिल ।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम पूज्य गहीरा गुरु महाराज एवं मां पूर्णिमा की तपों भूमि श्रीकोट के पास विन गंगा नदी उद्गम स्थल से लगभग 1500 एक हजार पांच सौ की संख्या में इस क्षेत्र के आस पास के भक्त गण कांवरिया आज दिनांक 21/08/26 को गंगा जल उठाकर डूमर पाठ से जमीरा ग्राम पंचायत होते हुए कुसमी सरस्वती शिशु मंदिर में पहुंचकर कांवर यात्रा रख कर भोजन कर डीपाडीह में रात्रि विश्राम करते हुए भगवतपुर होकर आगामी सोमवार को कैलाश गुफा पहुंचकर भोले शंकर पर जलाभिषेक करेंगे, डूमर पाठ बिन गंगा नदी से लेकर कैलाश गुफा तक कांवरिया संघ को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो सके ,भक्त गण एवं प्रशासन के द्वारा हर प्रकार से जगह जगह पर मदद करने की व्यवस्था की गई है।

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा कांवरिया संघ के यात्रा में शामिल होते हुए सभी कांवरिया एवं क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए दी गई शुभकामनाएं ।

इस अवसर पर सरगुजा सासंद चिंतामणि महाराज एवं सरगुजा संभाग के आदिम जाति सहकारी समिति बैंक के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह द्वारा कांवर यात्रा करने वाले सभी भक्त गण को सावन माह के इस पवित्र माह में जल उठाकर कैलाश गुफा ले जाकर जलाभिषेक करने पर हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी गई, साथ ही भोले शंकर से इस क्षेत्र , छत्तीसगढ़ राज्य एवं पूरे भारत वर्ष में सुख चैन शांति हमेशा बनी रहे ऐसी कामना की गई।

आज के इस कांवर यात्रा में श्रीकोट आश्रम सहित कुसमी नगरवासियों, व्यापारियों एवं भक्त गण के द्वारा कांवरियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो सभी प्रकार से उनके लिए भोजन, मेडिसिन सहित अन्य प्रकार की व्यवस्था की गई है, आज के इस कांवर यात्रा से डूमर पाठ से लेकर कुसमी ,डीपाडीह , भगवतपुर , बुर्जुडीह सहित कैलाश गुफा तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments