राकेश भारती प्रधान संपादक हैं आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा,की मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत सदस्य संजीता नगेशिया,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी युवा मोर्चा प्रभारी अंकुश सिंह , चांदो मंडल प्रभारी अजय गुप्ता , दिलीप सोनी की गरीमामई उपस्थिति में सामरी हाई स्कूल में 74 नग सरस्वती साइकिल एवं चांदो हाई स्कूल में 104 नग सरस्वती साइकिल को 9 कक्षा में अध्यनरत छात्राओं का सम्मान करते हुए सरस्वती साइकिल वितरण किया गया , जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं प्राचार्य सहित शिक्षिकाओं के द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए मुख्य अतिथियों का आत्मीय रूप से स्वागत किया गया , तत्पश्चात मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पित कर पूजा अर्चना की गई , तथा छत्तीसगढ़ महतारी की गीत गाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।तत्पश्चात विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नन्द कुमार गुप्ता ,विद्यालय के प्राचार्य , ,मंडल संयोजक प्रदीप गुप्ता, सहित अन्य शिक्षक /शिक्षिकाओं के द्वारा मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा सहीत सभी मंचासिन अतिथियों का पुष्प माला भेंट कर स्वागत किया गया , साथ ही विद्यालय की छात्राओं द्वारा बहुत ही मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिराजमान सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत सदस्य संजीता नगेसिया , जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी द्वारा उपस्थित मंच एवं छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि वर्ष 2004 से भाजपा की डॉ रमन सिंह की सरकार से लेकर वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय की भाजपा सरकार में निःशुल्क दूर दराज से आने जाने वाले 9 वीं कक्षा में अध्यनरत छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण किया जा रहा है , बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि आज छात्रों से किसी भी क्षेत्र में छात्राएं कम नहीं है , शासन द्वारा विद्यालय के छात्र/छात्राओं को अनेकों प्रकार से केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा सुविधाएं दी जा रही है , आप सभी उसका लाभ उठा कर अच्छे नंबर से उत्तीर्ण हो कर अपना ,अपने मां/पिता एवं विद्यालय का नाम रौशन करें , शिक्षा ऐसा धन है कि आपसे कोई भी चुरा नहीं सकता है, अभिभावकगण अपने बच्चों पर ध्यान दे तथा विद्यालय में प्रतिदिन क्या शिक्षा दी जा रही है उसके बारे जानकारी ले , आप सभी सामरी एवं चांदो के छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों का इस कार्यक्रम में स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा यह कहा गया कि सामरी एवं चांदो हाई स्कूल के 9 वी कक्षा में अध्यनरत छात्राओं को आज निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया आप सभी को हार्दिक बधाई देते हुए आप सभी को शुभ कामनाएं दी गई , तथा समय से विद्यालय आकर एवं विद्यालय से घर जाकर अच्छे से पढ़ाई करते हुए अच्छे अंकों उत्तीर्ण होकर अच्छे अच्छे पदों पर विराजमान होकर इस क्षेत्र की सेवा करने की बात कहीं गई।
मानव जीवन में हम लोगों को सभी कार्य करना है,जो व्यक्ति जीवन में मेहनत करेंगे उनका भविष्य उज्वल होगा , इस सावन के महीने में सभी पौधा हरा भरा रहता है, उसी प्रकार भोले शंकर की कृपा से आप सभी के ऊपर हमेशा बनी रहे , आप सभी के कृपा से मै आज इस सामरी विधान सभा क्षेत्र की विधायक हूं , आप सभी के आशीर्वाद से यह सभ संभव हो पाया है , प्रधान मंत्री जन मन योजना के तहत इस क्षेत्र में चारों तरफ सड़क का निर्माण , पुल पुलिया का निर्माण हो रहा है , जिससे इस क्षेत्र का चौमुखी विकास निरंतर हो रहा है , सभी जगह हाई स्कूल, मिडिल स्कूल, शासन द्वारा निर्माण कराया गया है ये सभी केंद्र की मोदी की भाजपा सरकार एवं राज्य की विष्णुदेव साय की सरकार की देन है, शासन की योजनाओं का लाभ लेने हेतु ई के वाई सी कराने के साथ साथ जमीन का एग्रीगेड समयावधि में कराने की सलाह दी गई, आप सभी की पढ़ाई की चिंता शासन द्वारा हमेशा की जा रही है, आप सभी अच्छे से पढ़ाई करें । आप सभी छात्र /छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं बहुत सारी शुभकामनाएं दी गई।






0 Comments