Hyryder कार एवं मोटर साइकिल की जोरदार टक्कर होने पर मोटरसाइकिल सवार वाहन चालक की मौके पर हुई मौत ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईराइडर वाहन क्रमांक JH 01F एन 6883 कुसमी से अरविंद तिवारी ठेकेदार सामरी की ओर चल रहे निर्माण कार्य को देखने के लिए अपने साइड से जा रहे थे इसी बीच कटई पात्रा एवं गोपातु पुलिया से पहले शराब के नशे में धूत मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक CG 30 C 9521 द्वारा सामरी से कुसमी की ओर तेज गति से आते हुए मोटर साइकिल चालक द्वारा अचानक हाईराइडर में सामने से जोरदार टक्टर मार दी गई , जिससे फोर व्हीलर वाहन हाईराइडर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वही मोटरसाइकिल चालक द्वारा सामने से टक्कर इतना जोरदार हुआ कि एच एफ डीलक्स हीरो होंडा वाहन का शाकप टूट गया ,तथा टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर साइकिल वाहन चालक जिसका नाम प्रवीण नगेसिया पिता भकचन उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी दातरम का मौके पर मृत्यु हो गई बताया जा रहा है, कि यह मृत व्यक्ति जी एन सी कंपनी में कार्य कर रहा था, मोटरसाइकिल चालक प्रवीण नगेशिया काफी नशे में था, जिसके वजह से यह घटना होना बताया जा रहा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार फोर व्हीलर वाहन अरविंद तिवारी निवासी कुसमी का होना बताया जा रहा है, फिलहाल में मौके पर सामरी पुलिस एवं 112 पुलिस वाहन सहित एम्बुलेंस पहुंच चुकी है।



Post a Comment

0 Comments