कुसमी विकासखंड के हंसपुर ग्राम पंचायत के 3 व्यक्तियों को खेत में पानी पटा कर घर लौटते समय मारपीट होने से एक व्यक्ति की मौत, 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।

इलाज हेतु 3 तीनों व्यक्तियों को लाया गया कुसमी अस्पताल ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत हंसपुर के घुघरू पाठ में बीती रात समय करीब 8 बजे के लगभग कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गए घायल व्यक्तियों के बताए जाने के अनुसार खेत में पानी पटाने के लिए नहर की ओर पानी देखने गए थे , इसी बीच कुसमी के एक शासकीय वाहन में खड़े अधिकारी सहित कुछ व्यक्तियों के द्वारा तीनों व्यक्तियों पर लगातार मारपीट चालू कर दिया गया , जिससे एक व्यक्ति मृतक राम पिता रेंघा जाति उरांव उम्र 62 वर्ष निवासी हंसपुर को गंभीर चोट आने पर बेहोश हो गया, एवं अजीत पिता लालचंद उम्र 60 वर्ष जाति अगरिया तथा आकाश पिता रूपेश उम्र 20 वर्ष जाति उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मौके पर उपस्थित शासकीय वाहन से कुसमी अस्पताल ले जाया गया, जहां रात्रि 12 से 1 बजे के बीच मृतक राम पिता रेंघा की कुसमी अस्पताल में मौत हो गई, वही अन्य दो व्यक्तियों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

इस घटना की जानकारी सुबह होते ही कुसमी में चारों तरफ फैल गई, आस पास के सभी नगरवासी सहित आदिवासी समाज के जिम्मेदार व्यक्ति कुसमी अस्पताल पहुंच कर घायल व्यक्तियों से पूछ ताछ करना शुरू किए, जहां कुछ समय तक कुसमी पुलिस द्वारा किसी भी व्यक्ति को घायल व्यक्तियों से मिलने नहीं दिया गया, कुछ देर बाद थाना प्रभारी कुसमी के निर्देश पर मीडिया एवं समाज के व्यक्ति सहित परिजन के कुछ लोग घायल व्यक्तियों से मिल कर इस घटना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली गई।

घायल व्यक्तियों के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार इनके द्वारा बताया गया कि हम तीनों व्यक्ति खेत में पानी पटाने के लिए गए थे नहर में पानी को देखते हुए नदी के पास आए जहां 2 वाहन खड़ा था , जिसमें एक शासकीय वाहन था जिसमें छत्तीसगढ़ शासन एस डी एम लिखा हुआ था और एक गाड़ी खड़ा था, हम लोगों को देखकर उन लोंगो के द्वारा लगातार हाथ से, डंडा से मारपीट किया गया जिसके चलते हम सभी वही पर बेहोश हो गए इसके बाद हम लोगों को गाड़ी में लाद कर कुसमी थाना प्रांगण के पास लाकर थाना में नहीं ले जाकर कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान राम पिता रेंघा की समय लगभग 12-15 मिनट पर मृत्यु हो गई , हम लोगों को भी गंभीर चोट आई है ।

सुबह 6 बजे 10 बजे तक कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आस पास के सभी मीडिया, परिजन एवं समाज के लोगों के द्वारा आकर इस घटना का विरोध किया गया, बहुत ही मस्कत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरधा नदी के पास ले जाया गया, जहां कुसमी के 2 डॉक्टर सहित एक बाहर से फोरेंसिस डॉक्टर को बुला कर पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है , जहां से आदिवासी समाज सहित कुसमी नगरवासी इकट्ठा होकर पोस्टमार्टम शव को लेने से इनकार करते हुए कुसमी एस डी एम करुण डहरिया सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए मृत परिवार को एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि का मांग करते हुए मृत परिवार के पालन पोषण एवं उनके छोटे छोटे बच्चों की शिक्षा की मांग करते हुए कुसमी शिव चौक के पास चक्का जाम करते हुए नारे बाजी कर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उचित कार्यवाही कराने की मांग की जा रही है। 

समाचार लिखते तक शिव चौक के पास इक्कठे भीड़ को वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समझाइश दी जा रही है, मगर आदिवासी समाज सहित कुसमी सहित नगरवासी अपने मांग पर अड़े हुए है।

अपर कलेक्टर द्वारा पीड़ित परिवार सहित उपस्थित जन समुदाय को समझाइश देते हुए 01 एक लाख रुपए की मुआवजा राशि तत्काल मौके पर पीड़ित परिवार को दी गई ,साथ ही उनके छोटे छोटे बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी मौखिक रूप से दी गई।

इस घटना से कुसमी क्षेत्र में चारों तरफ शोक का माहौल देखने को मिल रहा है वही कांग्रेस पार्टी जिला बलरामपुर के जिलाध्यक्ष हरिहर यादव, पूर्व विधायक प्रीतम राम के नेतृत्व में अन्य नेतागण पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी लेते हुए आदिवासी समाज के जिम्मेदार नेता सहित कुसमी नगरवासी के व्यक्तियों द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए इस घटना में संलिप्त व्यक्तियों के ऊपर उचित कार्यवाही करने की मांग की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments