राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
ग्राम पंचायत जमीरा के सरपंच तक को मिट्टी उत्खनन कराने की इस बात की नहीं दी गई जानकारी ।
जमीरा ग्राम पंचायत एवं आस पास के युवाओं गरीब किसान जनता में काफी नियम विरुद्ध खदान का कार्य चालू कराने पर दिखा भारी आक्रोश ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सी एम डी सी (CMDC) की नई बॉक्साइट उत्खनन चालू करने हेतु बॉक्साइट खदान का ग्राम पंचायत जमीरा पाठ के डूमर पाठ में वर्तमान समय में बॉक्साइट उत्खनन कार्य करने का कार्य की निविदा तेजस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को मिली हुई है , जिसके द्वारा इस खदान को चालू करने से पहले इस ग्राम पंचायत जमीरा एवं आस पास के ग्रामीण जनता को किसी भी प्रकार की बॉक्साइट उत्खनन कार्य करने हेतु मिट्टी कटिंग कार्य के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी ग्रामीण जनता को न देते हुए मनमानी ढंग से इस कार्य को ग्राम पंचायत जमीरा ग्रामीण जनता एवं युवाओं के द्वारा बताए जाने के अनुसार ग्रामीण जनता की सहमति बगैर बिना ग्रामीण जनता के बीच हुए अनुबंध के इस खदान में बॉक्साइट उत्खनन कार्य करने हेतु मिट्टी कटिंग का कार्य चालू कर दिया गया है । जिससे जमीरा पाठ सहित आस पास के ग्रामीण जनता एवं शिक्षित बेरोजगार युवाओं में साथ ही इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में इस बात को लेकर तेजस कार्गो इंडिया लिमिटेड कंपनी के प्रति काफी नाराजगी देखने को मिल रही है ।
समाचार के माध्यम से ग्राम पंचायत जमीरा एवं आस पास के ग्रामीण जनता द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत के कुछ चंद दलालों के बातों में आकर इतने बड़े बॉक्साइट उत्खनन कार्य को ग्रामीण जनता की सहमति के बगैर नियम के विपरीत इस क्षेत्र के आस पास के ग्रामीण जनता जमीन मालिक की गैर मौजूदगी में बॉक्साइट उत्खनन करने हेतु इस खदान में मिट्टी कटिंग का कार्य तेजस कार्गो इंडिया लिमिटेड कंपनी के द्वारा अपने मन से चालू करा दिया गया है, इस क्षेत्र के ग्रामीण जनता द्वारा यह जानकारी देते हुए मीडिया को बताया गया कि हम सभी ग्रामीण जनता को इस बात की जानकारी दिए बगैर गुमराह करके एक बैठक करने के नाम पर ढंग कर वहा ले जाया गया।
जबकि वहा जाने पर पता चला कि बॉक्साइट उत्खनन कार्य करने हेतु मिट्टी कटिंग करने का कार्य का नियम के विपरीत बिना किसी बैठक के बिना ग्रामीण जनता के राय सलाह के बिना इस खदान में मिट्टी कटिंग का कार्य को शुभारंभ कर दिया गया है ।
जमीरा ग्राम पंचायत के ग्रामीण जनता द्वारा समाचार के माध्यम से बलरामपुर कलेक्टर से बॉक्साइट उत्खनन कार्य करने हेतु मिट्टी कटिंग कार्य को तत्काल रोक लगाते हुए ग्रामीण जनता एवं इस क्षेत्र के साथ बैठक करने के बाद ही लिखित रूप से ग्रामीण जनता की मांग को एग्रीमेंट करने के बाद इस कार्य को चालू कराने की गई मांग की गई है, जिससे ग्रामीण जनता को सही तरीके से रोजगार मिलने के साथ साथ इस क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उनके योग्यता अनुसार रोजगार मिल सके।





0 Comments