राकेश भारती प्रधान संपादक आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी की गरीमामई उपस्थिति में भुलसी हाई स्कूल में 15 नग सरस्वती साइकिल एवं हरी हाई स्कूल का 18 नग सरस्वती साइकिल को 9 कक्षा में अध्यनरत छात्राओं को सम्मान रूप से वितरण किया गया, जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं प्राचार्य सहित शिक्षिकाओं के द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए मुख्य अतिथियों का आत्मीय रूप से स्वागत किया गया, तत्पश्चात मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पित कर पूजा अर्चना की गई, तथा छत्तीसगढ़ महतारी की गीत गाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।तत्पश्चात सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नन्द कुमार गुप्ता ,विद्यालय के प्राचार्य , राजेंद्र यादव ,मंडल संयोजक प्रदीप गुप्ता, उमेश गुप्ता सहित अन्य शिक्षक /शिक्षिकाओं के द्वारा मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा सहीत सभी मंचासिन अतिथियों का पुष्प माला भेंट कर स्वागत किया गया , साथ ही विद्यालय की छात्राओं द्वारा बहुत ही मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिराजमान सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी द्वारा उपस्थित मंच एवं छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि वर्ष 2004 से भाजपा की डॉ रमन सिंह की सरकार से लेकर वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय की भाजपा सरकार में निःशुल्क दूर दराज से आने जाने वाले 9वीं कक्षा में अध्यनरत छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण किया जा रहा है , बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि आज छात्रों से किसी भी क्षेत्र में छात्राएं कम नहीं है , शासन द्वारा विद्यालय के छात्र/छात्राओं को अनेकों प्रकार से केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा सुविधाएं दी जा रही है, आप सभी उसका लाभ उठा कर अच्छे नंबर से उत्तीर्ण हो कर अपना ,अपने मां/पिता एवं विद्यालय का नाम रौशन करें, शिक्षा ऐसा धन है कि आपसे कोई भी चुरा नहीं सकता है, अभिभावकगण अपने बच्चों पर ध्यान दे तथा विद्यालय में प्रतिदिन क्या शिक्षा दी जा रही है उसके बारे जानकारी ले, आप सभी हरी एवं भुलसी के छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों का इस कार्यक्रम में स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा यह कहा गया कि हरी एवं भुलसी हाई स्कूल के 9 वी कक्षा में अध्यनरत छात्राओं को आज निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया आप सभी को हार्दिक बधाई देते हुए आप सभी को शुभ कामनाएं दी गई।
तथा समय से विद्यालय आकर एवं विद्यालय से घर जाकर अच्छे से पढ़ाई करते हुए अच्छे अंकों उत्तीर्ण होकर अच्छे अच्छे पदों पर विराजमान होकर इस क्षेत्र की सेवा करने की बात कहीं गई , मानव जीवन में हम लोगों को सभी कार्य करना है , जो व्यक्ति जीवन में मेहनत करेंगे उनका भविष्य उज्वल होगा , जिस छात्रावास में विद्यालय में आज हम सभी जहां बैठे है , इस छात्रावास एवं विद्यालय का निर्माण पूर्व विधायक हमारे पतिदेव सिद्धनाथ पैकरा के अथक प्रयास से यह संभव हो पाया है , इस विद्यालय में शासकीय जमीन काफी है जिसका सीमांकन कर इसका घेराव कर दिया जाएगा , जिससे शासकीय जमीन की बचाव की जा सके , इस सावन के महीने में सभी पौधा हरा भरा रहता है , उसी प्रकार भोले शंकर की कृपा से आप सभी की भविष्य उज्वल जरूर होंगी , भुलसी हाई स्कूल में शेड एवं साइकिल स्टैंड की बनवाने की घोषणा की गई, साथ ही एक नया ट्रांसफार्मर भी लगवाने की बात कही गई, आप सभी के कृपा से मै आज इस सामरी विधान सभा क्षेत्र की विधायक हूं , आप सभी के आशीर्वाद से यह सभ संभव हो पाया है , प्रधान मंत्री जन मन योजना के तहत इस क्षेत्र में चारों तरफ सड़क का निर्माण , पुल पुलिया का निर्माण हो रहा है, जिससे इस क्षेत्र का चौमुखी विकास निरंतर हो रहा है , सभी जगह हाई स्कूल, मिडिल स्कूल, शासन द्वारा निर्माण कराया गया है ये सभी केंद्र की मोदी की भाजपा सरकार एवं राज्य की विष्णुदेव साय की सरकार की देन है , शासन की योजनाओं का लाभ लेने हेतु ई के वाई सी कराने के साथ साथ जमीन का एग्रीगेड समयावधि में कराने की सलाह दी गई, आप सभी की पढ़ाई की चिंता शासन द्वारा हमेशा की जा रही है, आप सभी अच्छे से पढ़ाई करें । आप सभी छात्र /छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं बहुत सारी शुभकामनाएं दी गई।
कक्षा 8 वीं कक्षा 9 वीं एवं कक्षा 10 वीं में भुलसी हाई स्कूल में प्रति वर्ष सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र /छात्राओं को सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह पैकरा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लल्लू यादव चंपा नगर द्वारा 5100, 3100 एवं 2100 की नगद पुरस्कार वितरण कर छात्र /छात्राओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।
इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन करकली संकुल समन्वयक दीपक सिन्हा द्वारा किया गया । वही स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र यादव द्वारा किया गया तथा इस कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नन्द कुमार गुप्ता द्वारा किया गया ।







0 Comments