जनपद अध्यक्ष / उपाध्यक्ष कुसमी की मुख्य आतिथ्य में 58 नग सरस्वती साइकिल योजना के तहत वितरण किया गया साइकिल कोरंधा हाई स्कूल में ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

जनपद अध्यक्ष बसंती भगत जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी की मुख्य आतिथ्य में आज दिनांक 05/08/2026 को कुसमी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरंधा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 58 नग 9वी कक्षा में अध्यनरत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया ।

आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी उपस्थित शिक्षकों /शिक्षिकाओं छात्र /छात्राओं के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला पुष्प गुच्छ भेंट कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, तत्पश्चात सभी मंचासिन अतिथियों का बारी बारी से माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया , इस बीच विद्यालय के बालिकाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

आज के इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत कुसमी के अध्यक्ष बसंती भगत, अति विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष अशोक सोनी,शाला प्रबंधक के अध्यक्ष विजय भगत , बैजनाथ राम, भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य राकेश भारती द्वारा उपस्थित छात्र /छात्राओं एवं अभिभावकों को उद्बोधन करते हुए कहा गया कि आज का बच्चा कल का भविष्य है , आप सभी के कंधों पर इस देश का राज्य का नींव टीका हुआ है ,जब से छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार आई है तब से आज तक विष्णुदेव जी के शासन काल में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत 9 वी में सभी बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया जा रहा है, इसका लाभ उठाकर दूर दराज से घर से विद्यालय आकर तथा विद्यालय से घर जाकर अच्छे से पढ़ाई करना जरूरी है तथा पढ़ कर अच्छे नंबर से उत्तीर्ण होकर प्रतियोगी परीक्षाओं में पास होकर अच्छे पदों पर विराजमान हो , जिससे विद्यालय का नाम रौशन हो सके , शासन के द्वारा पढ़ाई के लिए बहुत सारी सुविधाएं दी जा रही है , उसका लाभ उठाकर जीवन में आगे बढ़े अपने माता/ पिता का आदर करते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण कर आगे बढ़े ।

इस मौके पर विद्यालय के बालिकाओं द्वारा 4 सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिस पर खुश होकर जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी के द्वारा 2000 का नगद पुरस्कार वालिकाओं को प्रदान करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई ।साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले विद्यालय के बालक या बालिकाओं को 500 रुपए का नगद पुरस्कार जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी द्वारा देने का आश्वाशन देते हुए किसी कारणवश उस दिन विद्यालय में नहीं पहुंच पाने के चलते प्राचार्य के पास 500 रुपए की राशि को दिया गया है, जिससे विद्यालय के बच्चों को प्रोत्साहित किया जा सके।

आज के इस सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी , शाला प्रबंधक अध्यक्ष विजय भगत, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश भारती, मंडल उपाध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य देव सायं भगत , जिला संस्कृति प्रकोष्ठ सह संयोजक सी जे प्रजापति , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बैजनाथ राम , बी डी सी मगिया उरांव, पूर्व बी डी सी धनमनी बाई सहित विद्यालय के प्राचार्य सहित शिक्षक /शिक्षिकाएं ,छात्र /छात्राएं सहित अभिभावक गण उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Post a Comment

0 Comments