राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा सहित जनपद अध्यक्ष बसंती भगत द्वारा अपने एक दिवसीय भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कुसमी विकासखंड अंतर्गत आदिवासी सुदूर अंचल जीगनियां पंचायत के पहाड़ी कोरवा बस्ती सुपढका, चूटई पाठ, चिरई , जमीरा पाठ के डूमरपाठ पंचायत में पहुंचकर सभी जगह ग्रामीण जनता से भेंट मुलाकात करते हुए उनके समस्याओं से अवगत होकर निराकरण कराने का आश्वाशन दिया गया , साथ ही ग्राम पंचायत स्तर का छोटे छोटे समस्याओं को ग्राम पंचायत स्तर पर ही आपसी राय सलाह कर सुलझाने की बात कही गई। कुछ ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारी से चर्चा कर मौके पर ही निराकरण किया गया।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा अपने उद्बोधन में केंद्र की भाजपा सरकार एवं राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उससे लाभ लेकर ग्रामीण जनता को अपना जीवन स्तर को ऊंचा करते हुए सुख समृद्धि के साथ जीवनयापन करने की सलाह दी गई ।
सेरंगदाग पंचायत के आश्रित ग्राम पंचायत चिरई बस्ती में पहली बार पहुंची सामरी विधायक का किया गया भव्य रूप से स्वागत ।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा सहित जनपद अध्यक्ष बसंती भगत द्वारा चरई ग्राम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा गया कि आप लोगों के बीच में मै चुनाव जीतने के बाद पहली बार इस बरसात के मौसम में आप सभी के बीच भेंट मुलाकात करने के लिए आप सभी के समस्याओं को जानने सुनने के लिए समय निकालकर आज आप सभी के बीच उपस्थित हूं , केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए ग्रामीण जनता को उससे लाभ लेने की बात कही गई , साथ ही यह कहा गया कि राशन कार्ड का के वाई सी कराना बहुत ही जरूरी है, सभी शासकीय योजनाओं के बारे में आप सभी को जानकारी होना जरूरी है , भूमि से संबंधित फौती , नामांतरण, बटवारा, स्तर जैसे कार्य का निराकरण ग्राम पंचायत स्तर पर ही शासन द्वारा करने का आदेश दिया है , जिससे आप सभी ग्रामीण जनता को परेशानियों का सामना करना न पड़ें। भूमिहीन किसान को 10000 दस हजार रुपए हर वर्ष देने का प्रावधान है । आप सभी के आशीर्वाद से आज और पहले भी भाजपा की सरकार बनी है , तब से यहां के लोग अमन चैन शांति से अपना जीवनयापन कर रहे है ,पहले कांग्रेस की सरकार थी , उस समय इस क्षेत्र में दिन में आना जाना मुश्किल था जब से भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में आई है , तब से इस क्षेत्र से नक्सलियों का सफाया हो गया है , कांग्रेस के शासन काल में नक्सलियों का हमेशा इस क्षेत्र में बसाहट रहता था , जब से भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में आई तब से अब इन सभी समस्याओं से आप लोग राहत की सांस ले रहे है , शासन की योजनाओं का पूरा पूरा लाभ लीजिए, भाजपा की सरकार में तेंदूपता तोड़ने का उचित रकम देते हुए चरण पादुका भी वितरण किया जा रहा है , जिससे आप सभी को जंगल में जाकर तेंदू पता तोड़ने में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना न पड़ें।
आज के इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम में चिरई में आप सभी के द्वारा मुख्य मार्ग से ग्राम पंचायत में आने के लिए सड़क एवं पुलिया निर्माण की मांग करते हुए एक सामुदायिक भवन की मांग की गई, जिसपर पहल करते हुए समयानुसार इन सभी प्रकार की मांगों को पूरा कराने कराने का आश्वाशन दिया गया ,
चिरई बस्ती में आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत कराने की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा की गई।
ग्राम पंचायत जमीरा के डूमरपाठ के विनगंगा नदी उद्गम स्थान में जाकर दर्शन किए भोलेनाथ का।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा सहित जनपद अध्यक्ष बसंती भगत द्वारा ग्राम पंचायत जमीरा के डूमरपाठ पंचायत के विनगंगा नदी उद्गम स्थल पर जाकर पूजा अर्चना करते हुए भोले नाथ का दर्शन किया गया , तत्पश्चात ग्राम पंचायत जमीरा के बास टोली में उपस्थित जन समुदाय के बीच पहुंचकर बारी बारी से ग्रामीण जनता से भेंट मुलाकात करते हुए ग्रामीण जनता की समस्या सुनी , तथा सभी समस्याओं का निराकरण करने कराने का उचित सुझाव देते हुए कुछ समस्या का त्वरित मौके पर निराकरण किया गया , साथ ही भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत पहली बार ग्रामीण जनता अपने बीच सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा को पाकर काफी खुश नजर आए।
ग्रामीण मजदूर जनता के साथ मिलकर लगाए आलू एवं गोंदली खेत में किया घास की निकासी ।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, पूर्व सरपंच बालों बाई द्वारा ग्राम पंचायत चुटई पाठ में ग्रामीण जनता मजदूर के बीच खेत में पहुंचकर किसान मजदूर के साथ आलू विज लगाते हुए गोंदली खेत में जाकर घास की निकासी की गई, जिससे किसान मजदूर अपने बीच सामरी विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि को पाकर काफी खुश नजर आए।











0 Comments