राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।
प्रेस क्लब कुसमी पत्रकार संघ की बैठक सामरी निरीक्षण कुटीर में आज दिनांक 05/07/2026 को वरिष्ठ पत्रकार राकेश भारती की अध्यक्षता एवं विशिष्ट आतिथ्य मो नेजाम अली की गरिमामई उपस्थिति में प्रेस क्लब कुसमी के सभी पत्रकार साथियों के बीच बैठक सम्पन्न हुई , जिसमें आज के इस बैठक में प्रेस क्लब कुसमी को मजबूत बनाने की बात रखते हुए आगामी आने वाले समय में प्रेस क्लब कुसमी की भूमि पर भवन निर्माण संबंधित सभी विषयों पर गहन विचार विमर्श करते हुए सभी पत्रकार साथियों से इस संबंध में राय सलाह ली गई , साथ ही चांदो मंडल के सभी वरिष्ठ पत्रकार साथियों को पहले की तरह प्रेस क्लब कुसमी में पत्रकार साथियों से राय सलाह लेकर प्रेस क्लब कुसमी में उन्हें शामिल करते हुए अग्रिम बधाई दी गई , प्रेस क्लब कुसमी के द्वारा सामरी रेस्ट हाउस के इस बैठक में विभिन्न प्रकार से प्रेस क्लब कुसमी के उत्थान के बारे में चर्चा करते हुए अन्य प्रकार की विषयों पर भी चर्चा की गई , प्रेस क्लब सामरी में प्रेस क्लब कुसमी के उपाध्यक्ष यूसुफ खान द्वारा सभी प्रेस साथियों को गमछा भेंट कर सभी पत्रकार साथियों का सम्मान किया गया , साथ ही प्रेस क्लब कुसमी सामरी के बैठक में प्रेस क्लब कुसमी के उपाध्यक्ष यूसुफ खान के छोटे पुत्र आदिल खान का जन्मदिन भी सभी प्रेस साथियों की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया , जहां सभी प्रेस के साथियों द्वारा छोटा बच्चा आदिल खान को जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर दीर्घायु होने का आशीर्वाद देते हुए अनंत शुभकामनाएं दी गई ।


0 Comments