राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।
कुसमी विकासखंड अंतर्गत मा. शाला घुटराडीह परिसर में आज दिनांक 06/07/2026 को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में बड़े ही उत्साह एवं गरिमामई वातावरण में संपन्न हुआ। आज के इस शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मंचासिन अतिथियों का फूल माला के साथ स्वागत करते हुए नव प्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर साथ ही पुष्प की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया । तथा उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में पूर्ण रूप से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की नियमित रूप से समय पर विद्यालय भेजने की बात कही गई , विद्यार्थियों की उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यालय से सतत जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों के द्वारा काफी सराहना की गई ।
आज के इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज , जनपद अध्यक्ष कुसमी बसंती भगत , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कुसमी अशोक सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो , महिला मोर्चा पदाधिकारी माधुरी लकड़ा विकास खंड शिक्षा अधिकारी , बी आर सी कुसमी , बी पी ओ संकुल समन्वयक सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण के साथ साथ ग्राम पंचायत के सरपंच बिंदु सिँह , विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक सहित काफी संख्या में विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार एवं शाला प्रबंधन समिति के सहयोग से संपन्न हुआ।
0 Comments