भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा बलरामपुर जिला कार्य समिति सह परिचयात्मक की बैठक हुई संपन्न ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

भाजपा कार्यालय बलरामपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो.शमीम की अध्यक्षता में बलरामपुर जिला कार्य समिति सह परिचयात्मक की बैठक आयोजित की गई ,जिसके मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य तथा अल्पसंख्यक मोर्चा बलरामपुर सह प्रभारी श्रीमती रितिमा लाल उपस्थित रहे, साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी प्रभारी रज्जाक खलीफा जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र जिला प्रवक्ता दीनानाथ यादव जिला कार्यालय प्रभारी भाजपा अजय गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति में इस बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बलरामपुर कार्य समिति सह परिचयात्मक बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमीम के द्वारा सर्वप्रथम स्वागत भाषण दिया गया ,इनके द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए आज के इस बैठक में उपस्थित होने पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया , इनके द्वारा यह कहा गया कि इस कार्यक्रम में आप सभी की सत प्रतिशत गरिमामई उपस्थित रही, इसके लिए आप सभी का दिल से स्वागत करते हुए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं । बलरामपुर जिले से आए हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी जिले के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष महामंत्री समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा को आप सभी की सहयोग की अपेक्षा है , आप सभी के सहयोग से बलरामपुर जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का कार्य करेंगे , हम सभी को एक साथ मिलकर भाजपा के प्रति निष्ठा से कार्य करना होगा , ताकि भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी की केंद्र की सरकार एवं विष्णु देव साय की राज्य की सरकार की जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं हैं उसे जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके , हम सभी को आम जनों तक इसका लाभ पहुंचने का कार्य करना है ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके, तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल द्वारा भी अपने उद्बोधन में यह कहा गया कि अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका को मजबूत बनाने में जिले में हम सब की भूमिका जरूरी है, आप सभी से आग्रह है कि एक जुटता के साथ साथ पार्टी संगठन को आगे बढ़ाने में आप सभी का योगदान बहुत ही जरूरी है जिसकी जिम्मेदारी जिले की कमान मोहम्मद शमीम को सौंपी गई है और उनके द्वारा निष्ठा पूर्वक कार्य किया जा रहा है ,जो आज इस बैठक में आप सभी की उपस्थिति से यह स्पष्ट होता है कि जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा मजबूती के साथ काम कर रही है ,सभी उपस्थित अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी से उन्होंने आग्रह किया कि भारतीय जनता पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर सशक्त टीम के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा की एक अलग पहचान बनाते हुए अपनी अहम भूमिका पार्टी पार्टी के प्रति देकर पार्टी की रीति एवं नीति को आम जनों तक पहुंचाते हुए हम सभी को मिलकर एक स्वर में नरेंद्र मोदी की सपना को साकार करने के लिए करना है और संगठन को मजबूती प्रदान करना है।

 इसके उपरांत जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित द्वारा भी अपने उद्बोधन में कहा गया कि अल्पसंख्यक मोर्चा की उपस्थिति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निश्चित ही आने वाला समय में आपकी उपस्थिति से यह पता चलता है कि जिले के साथ साथ प्रदेश में भी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यों की सराहना की जाएगी , एवं भारतीय जनता पार्टी का जो नारा है सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सब का विश्वास के साथ पार्टी कम कर रही है कहीं पर भारतीय जनता पार्टी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करती है आज जितने भी शासन की योजनाएं हैं पात्र व्यक्तियों को सभी को इसका लाभ मिल रहा है इसलिए मैं खासकर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी से आग्रह करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के रीति एवं नीति को समझते हुए जमीनी स्तर तक कार्य करते हुए बूथ स्तर को भी मजबूत करना है और समय-समय पर संगठन द्वारा दिए हुए कार्यों को हम सभी को मिलकर मजबूती के साथ संगठन कार्य करना तत्पश्चात जिला प्रवक्ता दीनानाथ यादव ने भी अपनी उद्बोधन में कहा की हम सभी को मिलकर भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाना है और सभी से उन्होंने आग्रह किया की जो भी पार्टी की कार्य योजना बनती है उस कार्य योजना को बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य हम सभी को मिलकर करना है आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी भारतीय जनता पार्टी है और जिसे हम सभी को मिलकर विकसित भारत देश बनाने में अहम योगदान रहेगा इसलिए मैं आज उपस्थित अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी से आग्रह करता हूं की जो भी जिम्मेदारी मोहम्मद शमीम जी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा को सौंपी गई है इनका साथ कदम से कदम मिलाकर इनके मार्गदर्शनों पर समय समय पर प्रदेश एवं जिले की जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसे हम सभी को निभाना है आज जिस तरह से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के तहत देखने को मिला कि अल्पसंख्यक मोर्चा का भी प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा जो कि मंच से प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रथम राजपुर मंडल एवं द्वितीय बरियों मंडल को मंच के माध्यम से उन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष एवं समस्त अतिथियों के द्वारा सम्मानित भी किया गया ।

इसी तरह से आप सभी कार्य करते रहें और पार्टी के द्वारा जो बढ़ चढ़कर काम करता है उसे पार्टी हर तरह से ध्यान में रखती है और एक पीछे बैठने वालाव्यक्ति भी जिला एवं प्रदेश एवं राष्ट्रीय में भी जा सकते हैं इसलिए आप सभी से आग्रह है कि सभी एक साथ मिलकर संगठन को आगे बढ़ाएं भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ हमेशा खड़ा रहेगा और हर संभव यथासंभव सहयोग करते रहेंगे इसके बाद उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रितिमा लाल के द्वारा उद्बोधन देते हुए उन्होंने परिचयात्मक के रूप पर सभी उपस्थित लोगों का बारी-बारी से परिचय लिया गया और उनके द्वारा यह भी खुशी जाहिर की गई की बलरामपुर जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा की उपस्थिति यह दर्शाता है की आने वाला समय में एक बड़ी टीम बलरामपुर जिले में खड़ी होगी, और प्रदेश में आप सभी का नाम रौशन होगा इसी तरह एक जुटता के साथ प्रदेश एवं जिले से मिले हुए कार्य योजना को धरातल तक पहुंचाते रहे और शासन के मंशा अनुसार आखिरी व्यक्ति तक हर योजना का लाभ पहुंचाने में अपना योगदान देंगे जैसे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास,आयुष्मान भारत,महतारी वंदन योजना ऐसे अनेकों प्रकार की योजनाएं चल रही है इसका भरपूर लाभ अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने का उन्होंने आग्रह किया और जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमीम को उन्होंने आभार व्यक्त किया कि आपके द्वारा जो जिला कार्य समिति सह परिचयात्मक बैठक रखी गई है यह कार्य सराहनीय है और निश्चित ही आपका कार्य जो है छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक अलग पहचान के रूप में दिखेगी जिस तरीके से आपके जिले कार्यकर्ताओं का उत्साह दिखाई दे रहा है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलरामपुर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रभारी रीतिम लाल भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी प्रभारी राजा खलीफा भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित जिला प्रवक्ता दीनानाथ यादव जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता जी एवं मोहम्मद शमीम जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुलाम रब्बानी अब्बास अंसारी मुश्ताक अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा दोनों महामंत्री कासिम अंसारी इरफान अंसारी जिला मंत्री राशिद खान आमिर खान मन्नू खान शहाबुद्दीन अंसारी मुशर्रफ,जमालुद्दीन,रोशन आलम, ऐनुल हाशमी,मंडल अध्यक्ष राजपुर बरकत अंसारी, अजीम बारियों मंडल,वाड्राफनगर अब्दुल जब्बार,रघुनाथ नगर मंडल अध्यक्ष सरफुद्दीन,वसीम अंसारी,कुसमी वसीम,रोशन आलम,अब्दुल वारिस,सादिक अली,अब्दुल वाहिद, मोहम्मद अनवर,मोहम्मद हैदर अली, इस्तखार खान, वसिल अंसारी, नवाब खान, शफीक अंसारी,रऊफ मंडल अध्यक्ष महावीर गंज, अमजद अंसारी, क्यामुद्दीन, उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, अनुल हाशमी, बबलू ,फिरदौस अहमद सलीम अंसारी, अजीमअंसारी, नूरुद्दीन, इमाम शाह, कयामुद्दीन, समीउद्दीन, शहाबुद्दीन,कौसर अंसारी, आमिर खान, रोशन चंद्रपुर, मंडल अध्यक्ष बलरामपुर हाफिज अंसारी, अमानत, अली सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे ।

Post a Comment

0 Comments