कुसमी में लगभग 6 घंटे से हो रहे तेज मूसलाधार बारिश से मुख्य मार्ग में स्थित दुकान का दिवाल ढहने से दुकानदार मालिकों को हुआ काफी नुकसान।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।

कुसमी नगर पंचायत अंतर्गत लगभग 2 बजे दिन से हो रहे लगातार 6 घंटे तक मूसलाधार बारिश होने से मुख्य मार्केट में संजय टेक्सटाइल्स ,लिबास घर कपड़ा दुकान, गुप्ता हार्डवेयर सहित अन्य कई दुकानों में पीछे से मकान के अंदर पानी आ जाने के कारण काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है, जिससे कई लाख का सामग्री का नुकसान होना बताया जा रहा है,बारिश इतना तेज था कि दुकान के अंदर लगभग 3 से 4 फिट तक पानी पीछे के दिवाल से निकल कर मुख्य मार्ग में पानी बह रहा था ,अगल बगल के सभी लोग मिलकर किसी प्रकार से पानी में भींगकर दुकान के सामग्री को बचाने में लगे रहे ,फिर भी बहुत सारे दुकान का समान तेज पानी में बह कर दूर चला गया ।

किसी प्रकार से सभी दुकानदारो एवं उपस्थित नागरिकगण की मदद से कुछ सामान को पानी से छान कर कपड़ा एवं सामग्री सुरक्षित रखा गया, इस प्रकार से प्राकृतिक रूप से हुई इस तेज बारिश के कारण दुकानदार मालिकों को कई लाख का कपड़ा एवं सामग्री का नुकसान होना बताया जा रहा है। 

पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर मौजूद होकर यतायात को सुगम बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दुकान मकान के पीछे तरफ से पहाड़ी पानी काफी तेज गति से आने के कारण मकान का पीछे तरफ का कोई दिवाल गिर जाने के कारण सभी दुकानों के अंदर पानी का तेज बहाव होने से इस प्रकार की घटना घटित हुई है ,सभी दुकानदार का दुकान के पीछे में अपना निवास है , जिन्हें वर्तमान समय में रहने खाने सोने के लिए कुछ दिनों तक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, प्रशासन की ओर से कुसमी तहसीलदार रोकी एक्का, कुसमी थाना प्रभारी सहित नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच कर इस घटना के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शासन के नियमानुसार हर तरह से मदद करने का आश्वासन दुकानदार मालिकों को दिया गया, प्राकृतिक रूप से हुए इस प्रकार की घटना के प्रति सभी कुसमी नगरवासी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए हर प्रकार से मदद करते हुए नजर आए ।

Post a Comment

0 Comments