सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा की गरिमामई उपस्थिति में कुसमी तहसीलदार द्वारा 3 नव नियुक्त एल्डरमैन को दिलाई गई शपथ ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।

सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा की गरिमामई उपस्थिति में आज दिनांक 23/07/26 नगर पंचायत कुसमी के सभा कक्ष में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कुसमी नगर पंचायत में 03 मनोनीत नव नियुक्त एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है।

जिसका आज कुसमी तहसीलदार रॉकी एक्का द्वारा शासन के नियमानुसार:

 (1) उमेश्वर ओझा
(2) केदार प्रसाद गुप्ता 
(3) ममता पैकरा 

को कुसमी नगर पंचायत में एल्डरमैंन की दिलाई गई शपथ।

आज के इस शपथ समारोह में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा सहित उपस्थित सभी भाजपा वरिष्ठ नेता सहित गणमान्य अतिथियों का कुसमी नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित न. प. अध्यक्ष /उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों द्वारा पुष्प माला से हार्दिक रूप से स्वागत किया गया। तत्पश्चात नगर पंचायत सभा कक्ष में सामरी विधायक सहित उपस्थित सभी अतिथियों का बारी बारी से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, एवं कुसमी नगर पंचायत में 3 एल्डरमैन को कुसमी तहसीलदार रॉकी एक्का द्वारा शासन के नियमानुसार एल्डरमैंन की शपथ दिलाई गई, तत्पश्चात तीनों एल्डरमैन का बारी बारी से पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ।


आज के इस शपथ समारोह कार्यक्रम में शपथ ग्रहण होने के पश्चात उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए सामरी विधायक द्वारा नव नियुक्त तीनों एल्डरमैंन को बधाई देते हुए नगर पंचायत कुसमी में विकास कार्य कराने की बात कही गई, तथा सभी पार्षद एवं नगरवासियों की सहयोग से नगर पंचायत कुसमी में विकास कार्य कराने की सलाह दी गई, साथ ही यह कहा गया कि संगठन के द्वारा तीनों एल्डरमैंन की नियुक्ति बहुत ही सोच समझ कर कि गई है , जिससे नगर पंचायत कुसमी का चौमुखी विकास कार्य हो सके , शासन से कुसमी नगर पंचायत के विकास हेतु जितनी भी राशि की आवश्यकता होगी मै राशि दिलाने को तैयार हूं ,आपसी सामंजस्य से नगर का विकास करना है, विगत दिन प्राकृतिक रूप से हुए मूसलाधार वर्षा से कई लोगों के दुकान एवं घर में काफी पानी घुस गया था , जिससे काफी नुकसान हुई है , आप सभी नगरवासी एक जगह बैठकर पानी निकासी हेतु जमीन देने संबंधित समाधान निकालिए शासन से नाली निर्माण हेतु राशि मै तत्काल दिलवा दूंगी जिससे नगर का विकास हो सके।


आज के इस शपथ समारोह कार्यक्रम में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा की गरिमामई उपस्थिति में सम्पन्न होने के साथ साथ इस शपथ समारोह में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा,जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, कुसमी तहसीलदार रॉकी एक्का,नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत कुसमी अरविंद विश्वकर्मा, नव नियुक्त एल्डर मैंन उमेश्वर ओझा, केदार प्रसाद गुप्ता, ममता भाजपा के वरिष्ठ नेता जन्मजय सिंह , विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा,रामानंद यादव , विनोद गुप्ता , राकेश भारती, मो शमीम, अर्जुन यादव, दीपक गुप्ता , बालेश्वर नायक , कृष्ण मुरारी सोनी,पारस पाल , अमित सिंह , गोपाल गुप्ता , संतोष गुप्ता , मो सैफी , विवेक सिंह ,संतोष गुप्ता ,अनिल सिन्हा , वालो बाई, प्रभा, सहित समस्त पार्षदगण नगरवासी सहित नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी मौजूद होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

इस शपथ समारोह में कार्यक्रम का आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत कुसमी अरविंद विश्वकर्मा, द्वारा करते हुए नगर में विकास कार्य करने कराने हेतु हमेशा तत्पर रहकर कार्य करने की बात कही गई।

इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन कुसमी मंडल महामंत्री बालेश्वर नायक द्वारा किया गया ।

Post a Comment

0 Comments