राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुसमी के माध्यम से कुसमी तहसीलदार को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में देशभर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त गंभीर खामियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि इन घटनाओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इसे युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें रखी गईं जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं एवं शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं पर संसद में विस्तृत चर्चा कर दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध दर्ज सभी एफआईआर एवं आपराधिक प्रकरण तत्काल वापस लिए जाएं।




0 Comments