सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा की मुख्य आतिथ्य में कुसमी विकासखंड अंतर्गत चांदो में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

 राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी \बलरामपुर ।

सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा की मुख्य आतिथ्य में में चांदो क्षेत्र के समस्त विद्यालय का एक साथ संकुल चांदो के स्वामी आत्मानंद परिसर में बच्चों को तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर मुंह मीठा कराते हुए नैनिहालो को स्कूल में प्रवेश दिलाया गया।


इस अवसर पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा इन नैनिहालो के स्वागत में स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया! बच्चों का स्वागत करते हुए सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा द्वारा उपस्थित सभी छात्र/ छात्राओं को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई , साथ ही अपने उद्बोधन में कहा गया कि आप पढ़ो लिखो और अपने घर परिवार के साथ राज्य एवं देश का नाम रोशन करो !सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने अपने उद्बोधन में सेजस चांदो के बच्चों की बैठने की समस्या को लेकर कहा कि मैं स्वयं शिक्षा विभाग से बात कर सेजस चांदो के लिए अतिरिक्त भवन की मांग रखूंगी ,एवं भविष्य में बच्चों को पढ़ाई से लेकर स्कूल परिसर में किसी भी प्रकार कीअसुविधा न हो इसके लिए समस्त शिक्षक को निर्देशित विधायक द्वारा निर्देशित किया गया , उन्होंने कहा की शिक्षक बच्चों का संपूर्ण विकास करने में विशेष ध्यान दें! इस अवसर पर प्रवेश उत्सव के साथ-साथ नेवता भोजन का भी आयोजन किया गया , जहां सामरी विधायक द्वारा नवप्रवेशी बच्चों के साथ बैठकर नेवता भोजन किया गया।



आज के शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नन्द कुमार गुप्ता , चांदो भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य संजीता नगेसिया , सरपंच , बी डी सी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर सिंह ,सहित काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण,के साथ साथ चांदो क्षेत्र के सभी संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, शिक्षक , सहित बच्चों के अभिभावक भी शामिल होकर इस शाला प्रवेश उत्सव को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Post a Comment

0 Comments