वन भूमि पर अवैध जुताई करते हुए ट्रैक्टर को वन परिक्षेत्राधिकारी सहित वन विभाग के कुसमी सामरी के कर्मचारियों द्वारा किया गया जब्त।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।

वन विभाग कुसमी द्वारा की गई ट्रैक्टर सहित मालिक के ऊपर कड़ी कार्यवाही ।

बलरामपर जिला अंतर्गत जिले में वन भूमि पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ वन विभाग कुसमी सामरी द्वारा कार्यवाही करते हुए एक नग ट्रेक्टर, कल्टीवेटर सहित जब्त किया है। बलरामपुर वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी के निर्देशानुसार एवं वन विभाग एस डी ओ कुसमी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी गजानंद सिदार के नेतृत्व में कुसमी /सामरी के वन विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से इस बीट बैरडीह पूर्व क्षेत्र में वन भूमि सीमा के अंदर ट्रैक्टर से हल जुताई करते हुए इस ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर मालिक के ऊपर कार्यवाही की गईं।जिससे इस कार्यवाही से अगल बगल के क्षेत्रों में काफी दहशत देखने को मिल रही है , प्राप्त जानकारी के अनुसार, (1)सुमेश कच्छप/श्रीबल कच्छप जाति उरांव सा. कंजिया थाना भंडरिया झारखंड (2) नंदकेश्वर/लौटन जाति अहीर सा. बैरडीह कला के द्वारा वन भूमि के कक्ष क्रमांक पी-3170 में बीते दिन करीब 8 बजे टैक्टर के माध्यम से अवैध रूप से जुताई की जा रही थी। सुचना मिलने पर वन विभाग कुसमी एवं चान्दो रेंज की टीम मौके पर पहुचे, और जुताई करते हुए ट्रैक्टर को मौका पर पकड़कर जब्त कर लिया गया।

इस मामले में वन विभाग द्वारा नियमानुसार जब्ती की कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान वन परिक्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिदार,सहित वन रक्षक बनवीर, परिसर सहायक प्रदीप टोप्पो, रामदुलारे यादव, Ps दीवान सहित वन सुरक्षा श्रमिक मौजूद रहे। मीडिया से चर्चा दौरान वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि वन भूमि पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण या किसी भी प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार हमेशा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी, जिससे वन भूमि सहित वनों की रक्षा की जा सके ।

Post a Comment

0 Comments