राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
कुसमी नगर में सक्रिय चोरी के दो मामलों में स्कूटी एवं सोने–चांदी के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी व सह आरोपी को कुसमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाख़ों के पीछे ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19/06/26 से 20/06/26 की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोर के द्वारा तिवारी कॉलोनी कुसमी स्थित प्रार्थिया तसिया एक्का के किराये के मकान की खिड़की की जाली उखाड़कर अंदर रखी स्कूटी की चाबी निकालकर बाउंड्री के अंदर खड़ी TVS ज्यूपिटर स्कूटी क्रमांक CG14MQ0463 को चोरी कर ले गया था, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1, 64/2026धारा 305 ए,331 4 BNS
2 अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 305 a, 331 4 BNS धारा के तहत उपरोक्त अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।
इसी बीच दिनांक 01/07/2026 से 02/07/2026 की दरम्यानी रात्रि पुनः अज्ञात चोर के द्वारा प्रार्थी चंदन गुप्ता के वार्ड न. 04 जशपुर रोड कुसमी स्थित घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर सोने चांदी की जेवरात, नगदी, एप्पल मोबाइल तथा घर के बाहर रखे टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी को चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। लगातार हुई दो चोरी की वारदात की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशानुसार एस डी ओ पी कुसमी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर अज्ञात चोर की पतासाजी प्रारंभ की गई। जिसपर थाना कुसमी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त दोनों चोरी की घटना कारित करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक एवं चोरी का सामान छुपाने में सहयोगी सुरेंद्र नगेशिया को अंबिकापुर से पुलिस अभिरक्षा में लेकर दोनों चोरी की घटनाओं में चोरी गए मशरूका 02 नग स्कूटी एवं सोने चांदी के आभूषण कीमती करीब 25 लाख रुपये को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। अपराध में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक एवं सह आरोपी सुरेन्द्र नगेशिया को आज दिनांक 09/07/2026 को विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना कुसमी*
*जिला बलरामपुर रामानुजगंज*
*दिनांक 09/07/2026*
1. *अपराध क्र. 64/2026 धारा 305 (ए),331(4) BNS*
2. *अपराध क्र. - 59/2026 धारा- 305(a),331(4) BNS*


0 Comments