आज दिनांक 16/06/26 को कुसमी विकास खंड शिक्षा कार्यालय में बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव के निर्देशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी के मार्गदर्शन में कुसमी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहा आज के जन समस्या निवारण शिविर में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु आमजन, शिक्षकगण एवं विभागीय कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं।
शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिया गया । जहां उपस्थित अधिकारि कर्मचारियों के द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आश्वस्त किया।

0 Comments