श्रीकोट आश्रम में हो रहे 30 दिवसीय अखंड कीर्तन भजन में पूर्णाहुति के समय में भक्तों का उमड़ा जन सैलाब ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

परम पूज्य गहीरा गुरु महाराज मां पूर्णिमा के तपों भूमि एवं सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के गृह ग्राम श्रीकोट में दिनांक 17/05/2026 से आज दिनांक 15/06/2026 तक लगभग एक माह तक हो रहे इस अखंड कीर्तन भजन में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सहित सरगुजा संभाग, जशपुर, रायगढ़ संभाग सहित झारखंड के भक्तजनों द्वारा आज इस यज्ञ के पूर्णाहुति के दिन लगभग 3 से 4 हजार की संख्या में उपस्थित होकर इस महा यज्ञ में पूर्ण का भागी बने , जहां सभी भक्त जनो के मुख से हरे रामेश्वर स्वामी, जय मां पूर्णिमा के नाम से अखंड कीर्तन भजन किया गया , इस यज्ञ में दूर दूर से भक्तगण उपस्थित होकर कीर्तन भजन करते हुए महा प्रसाद ग्रहण कर इस परम पूज्य गहीरा गुरु महाराज एवं मां पूर्णिमा के तपों भूमि पर पधारकर पूर्ण का भागी बनते हुए इस यज्ञ को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

इस श्रीकोट धाम में पूर्व से ही मां दुर्गा, भोले शंकर, मां काली सहित परम पूज्य गहीरा गुरु महाराज एवं मां पूर्णिमा की मूर्ति स्थापित है , जहां प्रत्येक दिन श्रद्धालु भक्त गण दूर-दूर से इस स्थान पर दर्शन करने के लिए हमेशा आते रहते है।

इस अवसर पर पूजा अर्चना के समय सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज से दूर दराज के भक्त गण अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए साथ ही अपनी अपनी क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया , जिसे सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा यथासंभव सभी प्रकार के समस्याओं का निराकरण करते हुए क्षेत्र के लोगों को उनके समस्याओं के प्रति उचित सलाह दिया गया ।

आज श्रीकोट आश्रम में चारों तरफ भक्ति भावना देखने मिला,जहां काफी संख्या में भक्त गण इस महा अखंड कीर्तन भजन में शामिल होकर इस यज्ञ को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।





Post a Comment

0 Comments