राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के प्रभारी ईश्वर प्रसाद अग्रवाल , प्रदेशाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल , महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल एवं महेश अग्रवाल की सहमति एवं मार्गदर्शन में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी संभाग एवं जिला हेतु जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई, जिसमें बलरामपुर जिला हेतु शंकरगढ़ निवासी राजेश अग्रवाल को बलरामपुर जिला के अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अग्रवाल समाज सहित पूरे सरगुजा संभाग एवं बलरामपुर जिला में अग्रवाल समाज के सभी वरिष्ठ जन सहित समाज के सभी व्यक्तियों में काफी हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है , साथ ही अग्रवाल समाज के साथ साथ अन्य सभी समाज के व्यक्तियों में राजेश अग्रवाल को बलरामपुर जिला में अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
वही राजपुर निवासी नरेश अग्रवाल को बलरामपुर जिला के जिला महामंत्री बनाए जाने पर समाज के लोगों में काफी हर्ष है ,मीडिया से चर्चा करते समय नवनियुक्त अग्रवाल समाज के बलरामपुर के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा इस नेतृत्व के लिए सभी समाज के वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के प्रति सत्य एवं निष्ठा से हमेशा कार्य करने की बात कही गई ।



0 Comments