राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
जनपद पंचायत कुसमी के अध्यक्ष बसंती भगत जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सेमरा के ऊपर सेमरा में जनपद अध्यक्ष बसंती भगत के अथक प्रयास से शासन द्वारा दी गई जनपद अध्यक्ष मद की 07 लाख रुपए की राशि से इस खेल मैदान को समतलीकरण कराने हेतु आज दिनांक 04/06/2026 को शिलान्यास भूमि पूजन किया गया ।जनपद चुनाव के समय जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत द्वारा चुनावी समयांतराल में की गई घोषणा के तहत ग्रामीण जनता का मांग पर अपने मद से 07 लाख रुपए की राशि से ऊपर सेमरा एवं सेमरा के बीच स्थान में बैगा एवं ग्राम पंचायत के ग्रामीण जनता सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजा अर्चना करते हुए आज ऊपर सेमरा में खेल मैदान समतलीकरण का शिलान्यास किया गया ।
आज के इस कार्यक्रम में पूजा अर्चना खेल मैदान का शिलान्यास करने के पश्चात सभी उपस्थित मंचासिन अतिथियों ग्रामीण जनता द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए इस कार्य की स्वीकृति प्रदान करने पर ग्राम पंचायत सेमरा की सरपंच की ओर से धन्यवाद देते हुए भविष्य में इसी तरह से विकास कार्य कराने की बात कही गई जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य हो सके ।
आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी द्वारा संबोधित करते हुए इस खेल मैदान हेतु 07 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति जनपद अध्यक्ष मद से कराने की बात कही गई , साथ ही यह कहा गया कि इस खेल मैदान में आस पास के युवा बच्चे यहां के सभी युवा बच्चे खेल मैदान में खेल में अपनी खेल का अच्छे तरह से खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने गांव, जनपद /जिला एवं प्रदेश का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं युवाओं को दी गई, साथ ही यह कहा गया कि प्राकृतिक रूप से अपनी संस्कृति को बचाते हुए जैविक खाद का उपयोग कर जैविक खेती करने की बात कही गई, युवाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि खेल खेलने से मन हमेशा स्वस्थ्य रहता है साथ ही मन एवं मस्तिक का दोनों का सर्वांगीण विकास होता है , केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा आप सभी के लिए अनेकों प्रकार से जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विभिन्न प्रकार की योजनाएं लागू की गई हैं, आप सभी लोग जागरूक होकर इसका लाभ उठाये , जिससे ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास हो सके, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत द्वारा यह कहा गया कि मैं जब चुनाव के समय आप सभी के बीच वोट मांगने के लिए आई थी तो आप लोगों के द्वारा इस खेल मैदान का समतलीकरण कराने का मांग किया था , जिसको आज मैं आप सभी के आशीर्वाद से जनपद अध्यक्ष बनने पर अपने द्वारा की गई वादा को पूरी कर रही हूं। इसी तरह आप सभी लोग भाजपा के प्रति हम सभी के प्रति अपना आशीर्वाद बनाए रहिएगा , आप लोगों की ग्रामीण स्तर पर जो भी ग्राम विकास के लिए मांग होंगा उसको हम सभी लोगों का ऐसा प्रयास रहेगा कि हमेशा पूरी होती रहे , जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास हो सके।




0 Comments