राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आज दिनांक 08/06/2026 दिन सोमवार को कुसमी के निजी 12 खाद बीज दुकानों का निरीक्षण किया गया,जिसमें तीन दुकानों को कारण बताओ का नोटिस जारी किया गया,निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को यह निर्देश दिया गया कि क्षेत्र के सभी किसानों को समय पर उचित दर पर उर्वरक की उपलब्धता करना सुनिश्चित की जाए , साथ ही वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से करने की बात कही गई ,निरीक्षण के दौरान वर्तमान समय में किसानों की प्रमुख मांग डी ए पी उर्वरक की उपलब्धता एवं उसकी वैकल्पिक व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए निजी उर्वरक विक्रेताओं को किसानों को डी ए पी ट्रिपल सुपर फास्फेट उर्वरक का उपयोग ज्यादा से ज्यादा मात्रा में कराने की सलाह देने की बात कही गई, जिससे किसानों को उर्वरक की समस्या न हो सके, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित न हो सके, बलरामपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार किसानों को गुणवतापूर्ण खाद बीज उपलब्ध कराते हुए अवैध रूप से खाद का भंडारण एवं कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण जारी रखने का निर्देश दिया गया है।



0 Comments