सुशासन तिहार 2026 के तहत सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा ग्राम पंचायत कंजिया पहुंच कर सुनी ग्रामीण जनता की समस्याएं ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

सुशासन तिहार 2026 के तहत आज दिनांक 03/06/2026 को ग्राम पंचायत कंजिया में सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा पहुंच कर समस्त विभाग की समीक्षा करते हुए दूर दूर से आए हुए ग्रामीण जनता की समस्या सुनी । 

आज के इस सुशासन तिहार कार्यक्रम की शुरुआत में सामरी विधायक द्वारा विभाग द्वारा लगाए गए सभी स्टाल के पास जाकर सभी विभाग की समीक्षा की गई , तथा दूर दूर से आए हुए ग्रामीण जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी ।

कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम सामरी विधायक का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनमोल विवेक टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी अभिषेक पांडेय द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, तत्पश्चात सभी मंचासिन अतिथियों का बारी बारी से पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माला के साथ स्वागत किया विभाग के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा स्वागत किया गया । तत्पश्चात छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ महतारी गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । आज के इस शिविर में उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा बारी बारी से अपनी अपनी विभाग में ग्रामीण जनता द्वारा दिए गए आवेदन सहित आवेदन का निराकरण करते हुए अपने अपने विभाग के बारे में सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की गई ।

आज के इस सुशासन तिहार शिविर में इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी द्वारा उपस्थित जन समुदाय को संबंधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार एवं राज्य की भाजपा सरकार की विभिन्न प्रकार से चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया , साथ ही प्रधान मंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, सहित अन्य प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए उससे लाभ लेने की बात कही गई । आज के इस सुशासन तिहार शिविर में ज्यादातर प्रधान मंत्री आवास, पेय जल की व्यवस्था की मांग, सहित नया राशन कार्ड बनाने की मांग ग्रामीण जनता द्वारा की गई।

आज के इस सुशासन तिहार में 16 ग्राम पंचायत के सरपंच , सचिव, सहित ग्राम पंचायत के ग्रामीण जनता उपस्थित होकर ध्यान पूर्वक विभाग द्वारा बताए गए जानकारी सहित मंचासिन अतिथियों के द्वारा बताए गए छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को ध्यान पूर्वक सुना गया , सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा द्वारा ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच को निर्देशित करते हुए कहा गया कि आगामी 5 जून को होने वाले सभी ग्राम पंचायत में होने वाले ग्राम सभा की जानकारी सभी ग्रामीण जनता को दी जाए , जिससे सभी पात्र हितग्राही से प्रधान मंत्री आवास बनाने की जानकारी आवेदन के माध्यम से लेते हुए उस आवेदन को प्रस्तावित कर शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही गई , जिससे सभी गरीब जनता को पक्का के मकान में निवास करने का सौभाग्य प्राप्त हो सके । साथ ही एन आर सी के तहत दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

इस प्रकार आज के इस सुशासन तिहार कार्यक्रम का में पिछले वर्ष का तेंदू पता तोड़ने वाले महिलाओं को वन विभाग के अंतर्गत गजाधरपुर समिति में तेंदूपता तोड़ने की राशि का भुगतान अभी तक नहीं होने की बात ग्रामीण महिलाओं द्वारा आवेदन के माध्यम से कही गई , जिस पर सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा द्वारा कुसमी वन परिक्षेत्राधिकारी कुसमी को तत्काल बुलाकर सभी प्रकार के लंबित तेंदूपता तुड़ाई करने वाले महिलाओं को भुगतान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

आज के इस कार्यक्रम का सफल संचालन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनमोल विवेक टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी अभिषेक पांडेय के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक सिन्हा द्वारा किया गया । आज के इस सुशासन तिहार के अवसर पर जल संवर्धन करने हेतु समस्त ग्राम पंचायत में सोखता गड्ढा खोदने की सलाह जनभागीदारी के माध्यम से दी गई , जिससे अपने अपने ग्राम पंचायत में जल स्तर को बढ़ाया जा सके। जिसका सभी उपस्थित अतिथि एवं जन समुदाय द्वारा शपथ भी ली गई।

आज के इस सुशासन तिहार कार्यक्रम के सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा,सहित जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनमोल विवेक टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी अभिषेक पांडेय,जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह पैकरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो,बिनोद गुप्ता, राकेश भारती, अर्जुन यादव, इंद्रदेव निकुंज, देव साय भगत, विनय यादव , सी जे प्रजापति , लक्ष्मण पैकरा , विवेक सिंह , दुर्गेश गुप्ता ,बालों बाई, भगवती सोनवानी सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ साथ 16 ग्राम पंचायत के सरपंच/ सचिव ,रोजगार सहायक सहित ग्राम पंचायत के ग्रामीण जनता के साथ साथ सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं उपस्थित होकर इस सुशासन तिहार को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Post a Comment

0 Comments