राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक जिला एवं संभाग स्तर पर आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया , जिसमें बलरामपुर जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में बैठक की गई , जिसमें इस कार्यक्रम के शुरुआत में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई , तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष सहित उपस्थित सभी मंचासिन अतिथियों को बारी बारी से माल्यार्पण करते हुए पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया , वही उपस्थित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल सहित भाजपा जिला महामंत्री द्वारा बारी बारी से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
आज के इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, भानु प्रकाश दीक्षित , भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि आज भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल का 12 वर्ष पूर्ण हो रहा है , जिसके तहत भाजपा प्रदेश संगठन के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है , बढ़ता भारत बदलता भारत के तहत बहुत से विकास कार्य इस देश में किया गया है , इसी तारतम्य में आगामी 5 जून से 21 जून तक सभी जिला स्तर , संभाग स्तर सहित सभी मंडलों में पर्यावरण दिवस मनाते हुए एक पेड़ मां के नाम का वृक्षारोपण करना है , यह कार्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी द्वारा भी किया जाएगा , जहां सभी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण इस कार्यक्रम में शामिल होकर ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने का कार्य करें जिससे हमारी पर्यावरण की रक्षा हो सके , साथ ही आगामी आने वाले 21 जून को योग्य दिवस के रूप में सभी जगह मनाया जाना है , आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए शासन के योजनाओं के बारे में प्रत्येक गांव में जाकर केंद्र एवं राज्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए भाजपा के द्वारा किया जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताए , साथ ही शिविर के माध्यम से लाभ पहुंचाते हुए ग्रामीण जनता की समस्याओं का निराकरण भी कराए , जिससे ग्रामीण जनता की सभी प्रकार की समस्याओं का हल किया जा सके , स्वच्छता अभियान के तहत भी अपने अपने आस पास के मंदिर , अस्पताल सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों का सफाई करते हुए अपने अपने नगर ग्राम को स्वच्छ रखते हुए जैविक खाद के बारे में किसानों को समझाए , जिससे पूरे लोग रासायनिक खाद का उपयोग न करते हुए जैविक खाद का उपयोग करें। आने वाले कल रविवार को मोदी जी के मन की बात सभी लोग सुनते हुए अपने अपने जीवन में मोदी जी द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर अपने जीवन स्तर को आगे बढ़ाए , भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल सहित उपस्थित मंचासिन अतिथियों द्वारा यह कहा गया कि पहले के भारत और अब के भारत में बहुत अंतर हो गया है , हमारा भारत पहले की तुलना में काफी विकसित हो चुका है , पहले भूख गरीबी के चलते नक्सली, आतंकवाद के चलते विकास कार्य कांग्रेस के शासन काल में रुक गया था, मगर जैसे ही भाजपा की सरकार केंद्र एवं राज्य में बनी नक्सल वाद एवं आतंक का सफाया हो गया , आज सभी लोग निर्भीक होकर अपना अपना कार्य कर रहे है , आने वाला कल रविवार को मोदी जी की मन की बात सुनकर अपने जीवन में उनके द्वारा बताए रास्ते पर हम लोगों को चलते हुए राष्ट्र निर्माण करना है।
जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित का मनाया गया जन्मदिन ।
आज इस एक दिवसीय कार्यशाला अंतर्गत भाजपा के जिला महामंत्री का केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन होने के साथ साथ दीर्घायु होने की शुभ आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई ।
आज के इस एक दिवसीय कार्यशाला का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित द्वारा की गई , वही इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल द्वारा किया।



0 Comments