राकेश भारती प्रधान संपादक सी जी आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा की मुख्य आतिथ्य में नगर पंचायत कुसमी में दिनांक 10/06/2026 को सुशासन तिहार शिविर का आयोजन दुर्गा चौक प्रांगण में किया गया, जिसमें सर्वप्रथम सरगुजा सांसद एवं सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा सहित इस कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पित कर छत्तीसगढ़ महतारी गीत को गाकर इस कार्यक्रक्र की शुरुआत की गई, तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित सभी मंचासिन अतिथियों का बारी बारी से पुष्प माला एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
आज के इस सुशासन तिहार शिविर में सभी वार्ड से नाली, सी सी सड़क निर्माण , प्रधान मंत्री आवास, शहरी क्षेत्रों में शासकीय जमीन में निवासरत जनता द्वारा शासकीय पट्टा सहित अन्य प्रकार के मूलभूत मांगो की मांग की गई।
आज के इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक सामरी उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल द्वारा इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए उनसे लाभ लेने की बात कही गई, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, राशनकार्ड , निराश्रित पेंशन राशि , राशनकार्ड सहित अन्य प्रकार की शासन की योजनाओं के बारे में उपस्थित नगरवासियों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा यह भी कहा गया कि आप सभी के आशीर्वाद से मै आज विधायक हूं , सुशासन तिहार के माध्यम से आप सभी को नगर पंचायत कुसमी के अंतर्गत हो रहे विकास कार्य सी सी सड़क निर्माण, नाली निर्माण,पुलिया निर्माण, सौंदर्यीकरण सहित पुष्प वाटिका प्रांगण में हमारे बेटी बहनों के लिए शादी घर का निर्माण कराया जा रहा है , साथ ही लगभग 2.08 cr (दो करोड़ आठ लाख रुपए) के निर्माण कार्यों का मेरे द्वारा स्वीकृति दिलाई गई है, जो विकास कार्य चालू है , बरसात आने से पहले नगर पंचायत के सभी वार्डो में नाली की सफाई कराने का निर्देश देते हुए सभी वार्डो में लाइट की व्यवस्था को सुव्यवस्थित कराने हेतु निर्देश दिया गया।
सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सुशासन तिहार के तहत कुसमी नगर पंचायत में शामिल हुए तथा अपने उद्बोधन में सभी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए बारी बारी से एक एक विभाग के अधिकारी कर्मचारी से शासन द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की योजना को धरातल पर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कराते हुए उससे नगरवासी एवं ग्रामीण जनता को लाभ दिलाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया , साथ ही ग्रामीण जनता को हो रही सभी प्रकार की परेशानियों को देखते हुए अधिकारियों को सभी समस्याओं को हल कराने की बात कही गई , नामांतरण , फौती बटवारा , सीमांकन ,ऑनलाइन रिकॉर्ड सुधार सहित ज्यादातर समस्या राजस्व विभाग का होने के कारण नियत तिथि के तहत उसे पूर्ण करने का निर्देश कुसमी तहसीलदार को दिया गया। साथ ही ग्राम पंचायत में मुख्यालय में ग्राम पटवारी नहीं रहते है जिसके चलते ग्रामीण जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, सभी को अपने अपने मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत में निवास करने का निर्देश देते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा समस्त जनप्रतिनिधि एवं पार्षदगण को भी हर घर में जाकर ग्राम पंचायत में जाकर क्षेत्र की जनता की मांग एवं समस्याओं के बारे में जानकारी लेने की बात कही गई।
थाना प्रभारी कुसमी को अनावश्यक रूप से प्रत्येक दिन जगह जगह पर वाहन जांच चेकिंग नहीं कराने का निर्देश देते हुए कच्चे सामग्री बिक्री करने वाले छोटे छोटे ग्रामीण जनता को परेशान नहीं करने का निर्देश दिया गया।
बैंक के अधिकारी कर्मचारी शिविर में उपस्थित नहीं रहने के कारण कुसमी एस डी एम अनमोल विवेक टोप्पो को बैंक के सभी वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश देते हुए समय सीमा के तहत ग्रामीण जनता के कार्यों को कराने की बात कही गई ।






0 Comments