राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के तहत दिनांक 05/05/26 से लेकर दिनांक 10/06/26 तक होने वाले सुशासन तिहार के तहत कुसमी विकासखंड अंतर्गत चांदो में सुशासन तिहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया, जहां इस क्षेत्र के दूर दूर से ग्रामीण जनता उपस्थित होकर अपनी अपनी समस्याओं के बारे में लिखित रूप से शासन के द्वारा दिए गए तिथि के तहत आवेदन दिया गया जहां कुछ समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए कुछ समस्या के लिए समय सीमा के तहत निराकरण करने की बात ग्रामीण जनता को दी गई , आज के इस सुशासन तिहार में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत,जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, मंडल अध्यक्ष भाजपा शिव शंकर शुक्ला सहित अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा मोदी सरकार एवं राज्य की विष्णु देव साय की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उससे लाभ लेने की बात कही गई , साथ ही यह कहा गया कि ग्रामीण जनता की समस्या के निराकरण करने हेतु इस शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में शिविर के माध्यम से ग्रामीण जनता की समस्याओं का निराकरण करने हेतु इस शिविर का आयोजन किया गया है।






0 Comments