राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत,जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत,नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल की मुख्य आतिथ्य में अधोसंरचना एवं डी एम एफ मद से स्वीकृत विभिन्न बिकास कार्यों का नगर पंचायत कुसमी में पूजा अर्चना करते हुए भूमि पूजन किया गया।
आज के इस भूमि पूजन कार्यक्रम में सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल द्वारा उपस्थित नगर पंचायत कुसमी के जनप्रतिनिधि गण सहित समस्त पार्षदगण को संबोधित करते हुए कहा गया कि भाजपा के शासन काल में चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है , कुसमी नगर पंचायत को अधोसंरचना विकास मद से 2 करोड़ 60 लाख 15 हजार रुपए की राशि की स्वीकृति मिली है बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हम सभी लोग आज कार्य हेतु जिसकी निविदा लग चुकी है, इन सभी कार्यों का हम सभी भूमि पूजन कर रहे है , मेरा आप सभी से निवेदन है कि निविदा लगे हुए समस्त कार्य सहित पूर्व में निविदा लगे हुए अधूरे कार्य को समय सीमा पर पूर्ण करें ।
नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 11 में बरसात के समय में पूरे वार्ड में पानी भर जाता है, वहां आप सभी के सहयोग से नाली बनाना बहुत ही जरूरी है । मेरा हमेशा ऐसा प्रयास रहेगा कि कुसमी नगर पंचायत के विकास कार्य हेतु कभी भी पैसा की कमी नहीं होने दूंगी।





0 Comments