राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
कुसमी विकासखंड अंतर्गत कुसमी बस स्टैंड के समीप सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक है, जहां 2:00 pm बजे दिन के बाद अगर कोई हितग्राही बैंक में अपने खाते से राशि निकालने हेतु आते है तो बैंक मैनेजर अरविंद श्रीवास्तव के आदेशानुसार दूर- दूर से आए हुए ग्रामीण किसान जनता को Money Withdrawal नहीं दिया जाता है, बहुत ही मशक्कत के बात शायद ही किसी हितग्राही को इस बैंक से विड्रॉल दिया जाता है , जिसके चलते निराश होकर ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए किसान अपने अपने घर चले जाते है , अक्सर कभी समय ऐसा रहता है कि बहुत से ग्रामीण जनता को शादी विवाह में अपने ही खाता से कुछ मोटी रकम आहरण करने की जरूरत पड़ती रहती है मगर इस बैंक के द्वारा ज्यादातर 20 से 30 हजार रुपए ही दिया जाता है , जिसके चलते दुबारा दूसरे दिन ग्रामीण जनता को अपना सभी काम को छोड़कर इस बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है , समाचार के माध्यम से इस बैंक के सरगुजा के संभागीय अध्यक्ष सहित बलरामपुर कलेक्टर, क्षेत्रीय सांसद चिंतामणि महाराज क्षेत्रीय विधायक सामरी उद्देश्वरी पैकरा सहित समस्त जन प्रतिनिधि के साथ साथ इस बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक से ग्रामीण जनता द्वारा अपील की गई है कि कम से कम 3:30 बजे दिन तक मनी विड्रॉल दिलवाने हेतु कुसमी शाखा प्रबंधक को आदेशित किया जाए, जिससे दूर दराज से आए हुए किसान ग्रामीण जनता को निराश होकर घर न जाना पड़े।


0 Comments