KPS CBSE कक्षा 10वीं (प्रथम) बैच ने रचा इतिहास –100% परीक्षा परिणाम।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

KPS के लिए यह अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि विद्यालय के प्रथम कक्षा 10 वीं बैच ने वर्ष 2025/26 की बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत (100%) परिणाम प्राप्त कर एक अपना नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विद्यालय के सभी विद्यार्थियों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण भाव के साथ अध्ययन कराने एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस ऐतिहासिक सफलता पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को समाचार के माध्यम से हार्दिक बधाई के साथ साथ बहुत सी शुभकामनाएं दी है। विद्यालय के प्राचार्य/निदेशक द्वारा मीडिया से चर्चा करते समय बताया गया कि यह सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं समग्र विकास की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।KPS विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार से उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा ।

Post a Comment

0 Comments