राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी /बलरामपुर ।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने जिला शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान का संचालन विकासखंड कुसमी में ही करने के लिए सीएम विष्णुदेव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को पत्र लिखकर यथावत रखने की मांग की गई है। जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान का संचालन शासन के आदेश विरुद्ध कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर में संचालित किया जा रहा है। जो कि शासन के नियमानुसार कुसमी में संचालित होना चाहिए ।
स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण से शिक्षण कार्यों पर सकारात्मक प्रभाव और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने एवं शिक्षकों की परेशानियों को कम करने की दिशा में क्षेत्रीय विधायक का यह कदम एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पत्र में क्षेत्रीय विधायक द्वारा लिखित रूप से बताया गया है कि विधानसभा सामरी अंतर्गत विकासखण्ड शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र कुसमी का उन्नयन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में किया गया है। उक्त संस्थान का भवन भी पूर्ण हो चुका है। परन्तु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) का संचालन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर में संचालित किया जा रहा है। जो शासन के आदेश की अवहेलना है। शासन के आदेशानुसार जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान जिसका भवन कुसमी में करोड़ों रुपए की लागत से बनकर तैयार है , इस प्रशिक्षण संस्थान का संचालन विकासखण्ड कुसमी में ही किया जाना उचित एवं न्यायसंगत होगा। सामरी विधायक ने शासन से आदेशित स्थल विकासखण्ड कुसमी में ही डाईट का संचालन किये जाने की मांग की है। स्थानीय स्तर पर डाईट संचालित करने से जिला मुख्यालय या दूरदराज के केंद्रों पर जाने से होने वाली असुविधा से शिक्षकों और कर्मचारियों को काफी असुविधा होगी। वहीं स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण संस्थान संचालित किए जाने से सीधे शिक्षण कार्यों पर सकारात्मक प्रभाव और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिलेगा। विधायक का यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ साथ शिक्षकों की परेशानियों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल माना जा रहा है।
0 Comments