सर्व ब्राह्मण समाज कुसमी में युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बने प्रफुल आनंद दुबे।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

आज परशुराम भगवान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ विप्रगण की सहमति एवं आशीर्वाद से कुसमी निवासी प्रफुल दुबे को सर्व ब्राह्मण युवा समाज कुसमी के अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जिसमें सभी वरिष्ठ विप्रगण से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रफुल आनंद दुबे द्वारा यह कहा गया कि आप सभी के द्वारा आज जो मुझे दायित्व सौंपा गया है निश्चित ही आप सभी के आशीर्वाद से सर्व ब्राह्मण समाज कुसमी में युवा ब्राह्मण समाज के युवकों को प्रत्येक ब्राह्मण समाज के सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट कार्य करें, ऐसा मेरा प्रयास हमेशा रहेगा, आप अभी वरिष्ठ विप्र गण के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन में हम सभी युवा एक साथ मिलकर कार्य करेंगे ।

Post a Comment

0 Comments