कुसमी में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा धूम धाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

कुसमी विकासखंड अंतर्गत कुसमी नगर पंचायत में आज दिनांक 19/04/26 को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा बड़े ही धूम धाम से परशुराम जन्मोत्सव को मनाया गया,आज के इस अवसर पर कुसमी शिव मंदिर प्रांगण से परशुराम भगवान की पूजा अर्चना मंत्रोचारण करते हुए शिव मंदिर से मुख्य मार्ग होते हुए सब्जी मंडी के पास जहां ब्राह्मण समाज का आरक्षित स्थल के पास परशुराम भगवान की पूजा अर्चना मंत्रोचारण करते हुए परशुराम भगवान का जन्मोत्सव को कुसमी के सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा बाजे गाजे के साथ बड़े ही धूम धाम से रैली जुलुश करते हुए शोभा यात्रा के साथ मनाया गया।

आज के इस कार्यक्रम में पूजा अर्चना के बाद उपस्थित सर्व ब्राह्मण समाज के बुद्धिजीवी विप्र गण द्वारा अपनी अपनी विचार को व्यक्त करते हुए आज के इस अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम के जन्मोत्सव तिथि पर उपस्थित होने पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए इस स्थल पर सभी के सहयोग से परशुराम भगवान की भव्य मंदिर निर्माण कराने की बात रखी गई , जिसपर उपस्थित विप्र गण द्वारा अपनी अपनी स्वेच्छा से 31000 हजार 21000 हजार 11000 हजार 5100 सौ रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा स्वयं से की गई , जिससे इस स्थल पर सभी के सहयोग से परशुराम भगवान का भव्य मंदिर का निर्माण हो सके । 

आज के इस कार्यक्रम में सभी विप्र गण सहित मातृ शक्ति द्वारा अपनी अपनी सहभागिता निभाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया ।

आज के इस कार्यक्रम में उपेंद्र तिवारी , उमेश्वर ओझा, सतेन्द्र मिश्रा ,अनिल तिवारी ,शिव चरण पांडेय,अरविंद तिवारी , परमेश्वर मिश्रा, शशांक भूषण दुबे ,हरिशंकर मिश्र सुनील तिवारी , मनोज तिवारी , अरुण तिवारी , राकेश भारती, दिनेश तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, पंकज दुबे, अविनाश मिश्र ,सतेंद्र दुबे, हरकेश भारती, सुमित तिवारी ,प्रशांत तिवारी , उमेश पांडे, अनुज पांडे , सुशील दुबे, नीलेश दुबे ,प्रतीक तिवारी , सुमित तिवारी ,सौरभ दुबे ,राहुल तिवारी ,नितेश भारती , दीपक तिवारी ,अंकित उपाध्याय, शुभम भारती ,आशीष मिश्रा , उपलक्ष्य तिवारी ,गौरव दूबे , सहित मातृत्व शक्ति के साथ साथ काफी संख्या में विप्र गण के साथ साथ मातृ शक्ति उपस्थित होने के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए कुसमी थाना के समस्त स्टॉप का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments