राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
कुसमी विकासखंड अंतर्गत कुसमी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनमोल विवेक टोप्पो एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी अभिषेक पांडेय की मुख्य आतिथ्य में एस डी एम कार्यालय के सभा कक्ष में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारीयो की बैठक ली गई, जिसमें इस बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 01 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार मनाया जाएगा, कुसमी विकासखंड अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के लिए 06 कलस्टर बनाया गया है, साथ ही सभी ग्राम पंचायतो में शिकायत एवं मांग को 27अप्रैल तक मांग किया जा सकता है, वही समस्त विभाग में किसी भी प्रकार की मांग संबंधित आवेदन या शिकायत संबंधित आवेदन 30 अप्रैल 2026 तक देकर समस्या निराकरण हेतु मांग किया जा सकता है, जिससे समयावधि में मांग किए गए आवेदन या किसी भी प्रकार की शिकायत की जांच कर समस्या का समाधान किया जा सके।


0 Comments