राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
आज सुबह कुसमी बस स्टैंड समीप रहमानी जेनरल स्टोर के बगल में मुख्य मार्ग में दुकान संचालक मो हाजी नसीम के खैनी दुकान में ऐसा उम्मीद लगाई जा रही है कि अचानक विद्युत शार्ट सर्किट होने के चलते विद्युत की चिंगारी खैनी में गिर जाने से दुकान में आग लग गई , जिससे पूरी खैनी गोदाम में दुकान संचालक के कहने के अनुसार लगभग 8 लाख रुपए की खैनी जल जाने के कारण नुकसान होन बताया जा रहा है, दुकान संचालक के बताने के अनुसार यह घटना आज सुबह में 5.45 बजे में होना बताया जा रहा है, दुकान में अचानक धुआं उठने के कारण देखने पर तत्काल नगर पंचायत कुसमी से दमकल मशीन उपलब्ध हो जाने से इस आग पर काबू पा लिया गया , बरना अगल बगल बहुत सामग्री का नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है, यह घटना विद्युत शार्ट सर्किट होने के कारण होना बताया जा रहा है, फिलहाल यह घटना कैसे घटी इसकी जांच सी सी फुटेज से की जा रही है ।


0 Comments