बालक उच्चतर माध्यमिक में पदस्थ उच्य श्रेणी शिक्षक चिंतामणि तिवारी को सेवानिवृति होने पर विद्यालय की ओर से दी गई भावभीनी बिदाई

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी /बलरामपुर ।

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक चिंतामणि तिवारी (उच्च श्रेणी शिक्षक) ने अपनी अर्द्धवार्षिक आयु पूर्ण करते हुए दिनांक 31 मार्च 2026 को लगभग 41 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं समर्पित भाव से सेवा देने के पश्चात सेवानिवृत्ति प्राप्त की।

चिंतामणि तिवारी ने अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत 22 फरवरी 1984 को डीपाडीह में शिक्षक के रूप में की थी।तत्पश्चात उनका स्थानांतरण रामनगर, तातापानी, जिला बलरामपुर में हुआ, जहाँ उन्होंने कई वर्षों तक विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया , वर्ष 2005 में उनका स्थानांतरण कुसमी बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ, जहाँ उन्होंने अपने सेवाकाल पूर्ण किया।


उनकी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिवार द्वारा एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिंतामणि तिवारी अपनी धर्मपत्नी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्राचार्य कंचन कुसुम द्वारा की गई। प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा चिंतामणि तिवारी को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया, तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

अपने उद्बोधन में चिंतामणि तिवारी ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया।अपने विचार व्यक्त करते समय वे भावुक हो उठे तथा उन्होंने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य कंचन कुसुम, संकुल समन्वयक हरकेश भारती,कुमुदुनी मिंज, मुकेश यादव,संतकुमार कुशवाहा, विनीत पांडेय, इंद्रनाथ पैंकरा, अमित गुप्ता, विपुल सिंह, पार्वती सोनवानी, सुबिन पाइक, सुभाष कुमार, कल्याणी एक्का, प्रेमा भगत, आशुतोष कुजूर, अनिता बोरकर, अर्चना भगत, जीतमणि, प्रमिला तिर्की, वीरेंद्र पैंकरा, संजय लकड़ा, रीता सिंह, मानमती टोप्पो सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए ।

Post a Comment

0 Comments