सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर कार्यक्रम में शामिल होते हुए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर कुसमी में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य भवन का किया गया लोकार्पण ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी /बलरामपुर ।

सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा आज दिनांक 14/04/26 को कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत जिरहुल के लेफुआटोली पहुंचकर बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती में शामिल होकर समाज के द्वारा स्वयं से बनाए जा रहे संत रविदास भवन का भूमि पूजन करते हुए उपस्थित जन समुदाय को बाबा भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, वही उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की छाया चित्र पर पूजा अर्चना करते हुए उन्हें याद किया गया, साथ ही साथ सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुसमी विकासखंड अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय पर ग्रामीण क्षेत्र से मरीजों को पहुंचाने हेतु शासन द्वारा दी गई नई एम्बुलेंस को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से झंडी दिखाकर आदिवासी सुदूर अंचल हेतु रवाना किया गया। 

वही शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिखिरपारा में सामुदायिक स्वास्थ्य भवन का पूजा पाठ करते हुए शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया गया।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा सहित जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, बी एम ओ कुसमी सतीश पैकरा ,भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार गुप्ता, राकेश भारती, मो शमीम , अर्जुन यादव ,राजेश्वर गुप्ता, विकेश साहू, नितेश गुप्ता , दुर्गेश गुप्ता, लक्ष्मण पैकरा अमरपुर ,रमेश गुप्ता, देव साय भगत, इंद्र देव निकुंज, पारस पाल,सुभास गुप्ता, मो रब्बानी , मो वसीम, भगवती सोनवानी, सहित काफी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण के साथ साथ ग्रामीण जनता ,भाजपा कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Post a Comment

0 Comments