राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कुसमी एस डी ओ पी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर सहित अन्य पुलिस बल की सहायता से कुसमी बस स्टैंड के समीप स्थित ग्रामीण बैंक के सामने बैजनाथ ज्वेलर्स एवं ओम वस्त्रालय में दिनांक 5/3/26 को सुबह में दुकान का ताला तोड़कर की गई चोरी के मामले में कुसमी पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर अपराध क्रमांक 6/2026 धारा 305(a), 331(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की गहन जांच कर आरोपी गजेन्द्र उर्फ छोटू पैकरा पिता रविन्द्र पैकरा 22 वर्ष निवासी बकसपुर थाना कुसमी जिला बलरामपुर द्वारा ज्वेलरी दुकान से चांदी पायल, थाली एवं अन्य जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को कुसमी पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
मामले में पूछ ताछ करने पर प्रार्थी विनोद सोनी पिता स्वर्गीय बैजनाथ सोनी ग्राम कंजिया कुसमी थाना कुसमी द्वारा कुसमी थाने में स्वयं आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 4/3/2026 को होली त्यौहार होने के दिन में दुकान बंद था ,दिनांक 5/3/26 को सुबह पता चला कि रात में कोई अज्ञात चोर द्वारा मेरे दुकान का शटर एवं ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर दुकान के अंदर रखा चांदी ,एवं सोने का जेवर चोरी कर लिया है , दुकान के अंदर घुस कर देखा तो पता तो पता चला कि 8 जोड़ी चांदी का पायल ,एक नग ब्रेसलेट ,एक चांदी का चैन,एक चांदी का कड़ा ,एक जोड़ा पुराना ग्रहण कर दिया हुआ रास 3 नग गिलट का हसुली , तीन नग गिलट का चैन चार नग कंचन थाली ,अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।
प्राथी के द्वारा किए गए रिपोर्ट के आधार पर कुसमी पुलिस द्वारा तत्काल अपराध कायम कर तत्काल विवेचना शुरू कर दी गई , विवेचना दौरान संदेह के आधार पर आरोपी गजेन्द्र उर्फ छोटू पैकरा पिता रविन्द्र पैकरा ,उम्र 22 वर्ष निवासी बकसपुर थाना कुसमी को अभिरक्षा में लेकर पूछ ताछ करने पर चोरी की गई सामग्री की चोरी करना बताया गया जिसमें 1कांस का थाली ,5 नग कांस का प्लेट, 5 नग कांस का कटोरा 1 नग, हसूली 1 नग,चांदी का ब्रेसलेट 1 नग, चांदी का चैन 1 नग,2 जोड़ी चांदी का पायल,5 जोड़ी गिल्ट, कान का 5 जोड़ी टॉप्स संपति आरोपी से बरामद कर पुलिस के कब्जा में लिया गया ,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया ।


0 Comments