राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी बलरामपुर।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के सरना टोली में झारखंड से आए हुए व्यक्तियों के द्वारा फुल की खेती लगाने के नाम पर त्रिपुरी ग्राम पंचायत के ग्रामीण किसान की मिली भगत से सरना टोली में लगभग 3.50 साढ़े तीन एकड़ में अफीम की खेती की गई है , जिसकी जानकारी मिलने पर कुसमी एस डी एम अनमोल टोप्पो, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष कुंजाम तहसीलदार कुसमी रोकी एक्का थाना प्रभारी विरासत कुजूर सहित अन्य पुलिस बल मौके पर जाकर इसकी गहन जांच पड़ताल करते हुए उचित जांच कर कार्यवाही की जाने की खबर है । प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिपुरी ग्राम पंचायत निवासी रूपदेव भगत एवं कौशल भगत का खेती होना बताया जा रहा है, जिसे झारखंड निवासी फूल की खेती करने के नाम पर लेकर अफीम की खेती कर रहे थे ।


0 Comments