राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
कुसमी स्व महली भगत शासकीय स्नातक महाविद्यालय भवन का निर्माण लगभग वर्ष 2008 में हुआ है, जहां सभी विषयों की पढ़ाई निरंतर जारी है, इस महाविद्यालय में योग्य प्राध्यापकों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की गई है, इस महाविद्यालय में भवन सहित छत, छज्जा,सहित खिड़की, दरवाजा की स्थिति काफी खराब हो चुकी है, लगभग सभी खिड़की , दरवाजा टूट गया है, वही छत की हालत ऐसी है कि बरसात के दिनों में पूरा पानी छत का सभी कमरे में टपकता है , जिसके चलते इन कमरों में छात्र /छात्राओं की कक्षाएं सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए नहीं लगाया जाता है , इसी प्रकार से इस महाविद्यालय का छत का छज्जा लगभग कई जगह गिर गया है ,जिससे पूरा सरिया दिख रहा है , इसके कारण कभी भी छज्जा गिर सकता है।
कुसमी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रेम प्रकाश सिंह सहित उपस्थित सभी प्राध्यापक द्वारा मीडिया से हुई चर्चा करते हुए इस महाविद्यालय के बारे में बताया गया कि यह भवन का बने हुए लगभग 16 वर्ष हो चुका है, शासन से कुल 9 एकड़ की भूमि इस महाविद्यालय के नाम से स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें एक एकड़ में लगभग महाविद्यालय भवन है, शेष भूमि खाली पड़ा हुआ है , इस महाविद्यालय प्रांगण का बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण आए दिन बेजा कब्जा करने वाले व्यक्ति घर बनाने लगते है , बड़ी मस्कत के बाद फिर बेजा कब्जा हटाते है ।
इस महाविद्यालय के पूरे जमीन को सुरक्षित रखने हेतु महाविद्यालय के पूरे जमीन में बाउंड्री वाल होना अत्यंत जरूरी है, इस महाविद्यालय की स्थिति ऐसी है कि बरसात के दिनों में पूरा कमरे में पानी छत से टपक कर भर जाता है , जिससे छात्र छात्राओं को अध्ययन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है , इस भवन के सभी छज्जा, खिड़की , टूट गया है, छत्तीसगढ़ शासन से इस भवन को नया भवन बनाने की स्वीकृति राशि प्रदान करने की मांग प्रस्ताव के माध्यम से हम लोंगो के द्वारा कई बार भेज दिया गया है , छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जितना जल्द से जल्द इस भवन की नई स्वीकृति राशि मिल जाती हो बहुत ही अच्छा होता ।




0 Comments