राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
संस्कार भारती जिला इकाई रामानुजगंज–बलरामपुर के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर, कुसमी में आयोजित पांच दिवसीय “संपूर्ण वंदे मातरम” कार्यशाला का भव्य समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक प्रस्तुति की भावना विकसित करना विशेष रूप से रहा ।
कार्यशाला के समापन अवसर पर 25 बच्चों की एक सुसंगठित टोली द्वारा “संपूर्ण वंदे मातरम” की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई।
जिसे उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा गया,बच्चों की प्रस्तुति में अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी।
इस कार्यशाला के प्रशिक्षक पवन कुमार पाण्डेय ने पांच दिनों तक बच्चों को विधिवत प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उन्हें गीत, भाव एवं प्रस्तुति की बारीकियों से अवगत कराया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद गुप्ता (अध्यक्ष, शिशु मंदिर कुसमी) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रवण कुमार दुबे अधिवक्ता कुसमी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में संस्कार भारती के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के संयोजक दिनेश तिवारी एवं सह संयोजक दिनेश बिंद ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही लक्ष्मण यादव एवं मयंक गुप्ता सहित संस्कार भारती बलरामपुर के पुराने कार्यकर्ताओं का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।
इस कार्यशाला में कुसमी महाविद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर तथा क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।




0 Comments