सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल की गरिमामई उपस्थिति में सामरी में कराई गई 17 जोड़ी वर/वधू का विवाह संपन्न ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

दुर्गा पूजा समिति सामरी के तत्वाधान में विगत 4 वर्षों से हिंदू सनातन सर्व धर्म समाज के वर/वधू का विवाह संपन्न कराया जाता रहा है, इसी तारतम्य में आज दिनांक 26/03/26 को सामरी शिव मंदिर प्रांगण में इस क्षेत्र के नगेसिया समाज , बिरजिया समाज, सहित सभी हिन्दू सनातन धर्म के 17 जोड़ी वर /वधू का विवाह संपन्न कराया गया।


इस विवाह में समस्त प्रकार से हुई खर्च को दुर्गा पूजा समिति सामरी पाठ के समस्त पदाधिकारियों द्वारा खर्च वाहन करते हुए इस नेक कार्य में अपनी अपनी भागीदारी हमेशा से दी गई है, जिसमें जो व्यक्ति आर्थिक रूप से शादी विवाह कराने में सक्षम नहीं हो पाते है इस समिति के माध्यम से प्रत्येक वर्ष पूरी तरह से व्यवस्था करते हुए नव वर वधू का विवाह को सम्पन्न कराया जाता है ।

सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह , जनपद अध्यक्ष बसंती भगत,नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, संजीता नगेसिया, दिनेश नाग , मथुरा प्रसाद गुप्ता , रामानंद यादव, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह पैकरा, राकेश भारती , विकेश साहू , राजेश्वर गुप्ता , राजेश्वर यादव , दुर्गेश गुप्ता ,रामलाल यादव , सीताराम यादव , दीपक गुप्ता , संतोष गुप्ता, अर्जुन यादव, लल्लू यादव , राम प्रसाद नगेसिया, सामरी सचिव ओमप्रकाश यादव सहित सामरी क्षेत्र के समस्त उपस्थित व्यक्तियों के द्वारा उपस्थित 17 जोड़ी वर वधू को शादी संपन्न होने पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा सभी जोड़ी को एक एक सेट वस्त्र एवं एक एक सेट वर्तन प्रदान करते हुए सभी वर /बधू को आशीर्वाद देकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्वल भविष्य की कामना की गई ।



Post a Comment

0 Comments