राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा के अथक प्रयास से सिविलदाग से नीलकंठपुर पहुंच मार्ग को बजट में शामिल करवाकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 15 करोड़ 12 लाख 18 अठारह हजार की सड़क निर्माण कराने की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग कुसमी को दिलाई गई है ,उम्मीद है कि जल्द ही निविदा के माध्यम से यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा ।
सभी जगह का सड़क निर्माण हो जाने के बाद भी इस सड़क निर्माण का कार्य राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण अधूरा पड़ा हुआ था जिससे इस क्षेत्र के ग्रामीण जनता की मांग को देखते हुए ग्रामीण जनता को आवागमन होने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था , जो कि वर्षों पुराने इस सड़क निर्माण कार्य की राशि को सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा स्वीकृति प्रदान कराने में अहम भूमिका निभाई गई है , जिसके चलते इस क्षेत्र के ग्रामीण जनता समाचार के माध्यम से सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।


0 Comments