कुसमी जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत द्वारा सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जताया गया आभार ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा के अथक प्रयास से सिविलदाग से नीलकंठपुर पहुंच मार्ग 7.60 किलो मीटर को बजट में शामिल करवाकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 15 करोड़ 12 लाख 18 अठारह हजार की सड़क निर्माण कराने की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग कुसमी को दिलाई गई है , उम्मीद है कि जल्द ही निविदा के माध्यम से यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा ,सभी जगह का सड़क निर्माण हो जाने के बाद भी इस सड़क निर्माण का कार्य राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण अधूरा पड़ा हुआ था जिससे इस क्षेत्र के ग्रामीण जनता की मांग को देखते हुए ग्रामीण जनता को आवागमन होने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था , जो कि वर्षों पुराने इस सड़क निर्माण कार्य की राशि को सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा स्वीकृति प्रदान कराने में अहम भूमिका निभाई गई है ।

जिसके चलते जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसमी बसंती भगत द्वारा समाचार के माध्यम से सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया है। ज्ञात हो कि बसंती भगत पूर्व में ग्राम पंचायत सिविलदाग से कई बार सरपंच पद का निर्वहन करते हुए वर्तमान में इस क्षेत्र से जनपद सदस्य के रूप में चुनाव जीतकर जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसमी के पद पर विराजमान हैं।

Post a Comment

0 Comments