राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।
दिनांक 18 फरवरी 2026 को विकासखंड कुसमी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत एक दिवसीय ‘वातावरण निर्माण एवं गैप एनालिसिस’ कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन कन्या हायर सेकेंडरी शाला कुसमी में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विकासखंड के अंतर्गत अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों एवं उनके सहपाठी छात्रों में सहयोगात्मक भावना का विकास करना तथा विद्यालयों में सरल, सुलभ एवं अनुकूलित शैक्षणिक वातावरण का निर्माण सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित खंड श्रोत समन्वयक ने उपस्थित छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए विशेष आवश्यकता (स्पेशल नीड) वाले विद्यार्थियों की समुचित देखरेख, संवेदनशील व्यवहार एवं निरंतर प्रोत्साहन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समावेशी शिक्षा के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को समान अवसर प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।समग्र शिक्षा, जिला बलरामपुर के जिला प्रतिनिधि (APC) श्री विनोद पटेल ने दिव्यांग विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद करते हुए निर्देशित किया कि ऐसे छात्रों के लिए सरल एवं सहज टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) का निर्माण कर उनकी बुनियादी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा किया जाए तथा शिक्षा में उत्पन्न हो रहे गैप को प्रभावी प्रयासों के माध्यम से दूर किया जाए।

0 Comments