राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी /बलरामपुर ।
बलरामपुर जिला के कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत हंसपुर में दिनांक 15/2/26 को रात्रि में हुई घटना में मृतक राम उर्फ रामनरेश पिता रेंघा की मौत हो गई थी , इस घटना को सुनकर सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा मृतक रामनरेश के घर हंसपुर पहुंच कर उनके परिवारजनों से मिलकर घटना की जानकारी लेते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मृतक के तीनों लड़के , उनकी बड़ी पुत्री एवं उनके दामाद से मिलकर इस दुःख भरी घटना के प्रति शोक व्यक्त करते हुए मृतक रामनरेश को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई , साथ ही पूरे परिवार के बीच उपस्थित होकर दुःख की इस घड़ी में उनका ढाढस बढ़ाते हुए पूरे परिवार को एक साथ मिलकर अच्छे से रहने की सलाह दी गई।
मृतक के दो लड़को के द्वारा इस घटना को सामरी विधायक को बताते हुए कहा गया कि हम लोग तमिलनाडु में रहते है इस घटना की जानकारी मिलने पर समय से हम लोग घर नहीं पहुंच पाए अपने मृत पिता का चेहरा भी नहीं देख पाए इस बात को सुनकर सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा उनका साहस को बढ़ाते हुए दुःख कि इस घड़ी में कहा गया कि शासन के द्वारा उच्य स्तरीय जांच इस घटना की करवाई जा रही है ।




0 Comments