शव को रखकर पूर्व कांग्रेसी मंत्री अमरजीत भगत सहित अन्य नेतागण सहित कुसमी नगरवासियों द्वारा नारेवाजी करते हुए अपर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

कुसमी विकासखंड अंतर्गत विगत दिन हंसपुर में हुए राम उर्फ रामनरेश सहित अन्य दो व्यक्तियों की मारपीट कर हत्या एवं 2 व्यक्तियों के घायल होने की घटना के चलते दिनांक 16/2/26 को हुए धरना प्रदर्शन को लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम घर में रखकर आदिवासी समाज सर्व समाज सहित कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, दानिश रफीक , कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर यादव पूर्व विधायक प्रीतम राम के पी सिंह देव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के द्वारा कुसमी बंद का आह्वान किया गया था , जिसमें आज दिनांक 17/2/26 को सभी व्यापारीगण अपनी अपनी दुकाने 12 बजे तक बंद रखी गई।

वही आज सुबह से ही नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड के समीप धरना प्रदर्शन करते हुए दोषियों को सजा दिलाने की मांग करते हुए मृतक परिवार के प्रति अन्य मांगे को लेकर ज्ञापन सौंप कर मांग तत्काल पूरी करने की मांग रखी गई , जिस पर पहल करते हुए अपर कलेक्टर आर एस लाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी अभिषेक पांडेय एवं अन्य शासन के प्रशासनिक अधिकारियों को पूर्व मंत्री अमरजीत भगत सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मृतक परिवार को 1 करोड़ मुआवजा की राशि , मृतक परिवार के व्यक्ति को सरकारी नौकरी, दोषियों के ऊपर उचित कार्यवाही करने के साथ साथ घायल 2 व्यक्तियों को 5 /5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ कुसमी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में शिक्षा विभाग से पदस्थ कर्मचारियों को तत्काल उनके मूल विभाग में भेजने की मांग को लेकर अपर कलेक्टर बलरामपुर आर एस लाल को ज्ञापन सौंप कर तत्काल सभी मांगो का निराकरण कराने की मांग की गई , जिस पर वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा इस बात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इस पर पहल करते हुए सौंपे गए ज्ञापन की मांग को जल्द से जल्द पूरी करने का आश्वाशन दिया गया, जिसपर परिजन सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण शव के पास जाकर मृतक को श्रद्धांजलि देते हुए शव को मृतक के घर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया ।

आज के इस धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत सहित पूर्व विधायक प्रीतम राम , कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर यादव , के पी सिंह देव, सफी अहमद, दानिश रफीक ,विजय पैकरा, भानु प्रताप सिंह , राजेंद्र तिवारी , लाल साय मिंज ,धीरजन उरांव ,मुजस्सम नजर, गोवर्धन राम , सहित काफी संख्या में नगरवासी , ग्रामीण जनता, व्यापारी जन सहित अन्य लोग मौजूद होकर इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Post a Comment

0 Comments