कुसमी जनपद प्रांगण के सभा कक्ष में विकसित भारत जी राम जी के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा की मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत कुसमी के सभा कक्ष में विकसित भारत जी राम जी के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आज के इस कार्यशाला में विकसित भारत जी राम जी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक पांडेय के निर्देशानुसार कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में कुसमी विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत के सरपंच /सचिव /रोजगार सहायक सहित तकनीकी सहायक , सहित जनपद पंचायत के अधिकारी /कर्मचारी की उपस्थिति में सर्वप्रथम भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर पुष्प माला अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई, तत्पश्चात जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक पांडेय सहित एवं कार्यक्रम अधिकारी, एवं सचिव /सरपंचों के द्वारा उपस्थित मंचासिन अतिथियों का पुष्प माला भेंट कर स्वागत किया गया ।

आज के इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित इस कार्यक्रम के भाजपा के संयोजक एवं जिला महामंत्री भाजपा बलरामपुर के प्रभारी भानु प्रकाश दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य संजीता नगेसिया, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत द्वारा इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि जी राम जी विकसित भारत योजना के तहत अब पूरे छत्तीसगढ़ में मनरेगा के स्थान पर केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा यह योजना पूरे छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से लागू की जा रही है, जिसमें ग्राम पंचायत के विकास हेतु वहां पर निवासरत ग्रामवासियों की मांग के अनुसार सबसे पहले जल संरक्षण करना , सड़क , सी सी सड़क का निर्माण करना , पुल पुलिया सहित अन्य प्रकार के विकसित कार्य कराने के साथ साथ समूह के माध्यम में समूहों को लोन प्रदान कर क्षेत्र की विकास करना है , इस योजना के तहत 15 दिवस के तहत मजदूरों का भुगतान कर दिया जाएगा , किसी भी प्रकार की दिक्कत मजदूरी भुगतान करने में नहीं होंगी , केंद्र की सरकार द्वारा 60 प्रतिशत तथा राज्य की भाजपा सरकार द्वारा 40 प्रतिशत राशि ग्राम पंचायत में दी जाएगी जिससे प्रत्येक गाव का सर्वांगीण विकास हो सके, कांग्रेस की सरकार में सिर्फ मिट्टी सड़क, डाबरी जैसे कार्य कराए जा रहे थे , जिससे किसी भी प्रकार से ग्रामीण क्षेत्र में के गांवों में विकास नहीं हो पाया , कांग्रेस पार्टी के नेता सभी जगह मनरेगा बंद करने का ग्रामीण को समझाइश दे रहे है , उनको बता देना चाहते है कि मनरेगा के जगह पर विकसित भारत जी राम जी 2025 एक्ट के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में वहां की जनता की मांग पर सभी विकास कार्य किए जाएंगे , साथ ही 15 दिवस के अंदर काम में लगे मजदूरी की मजदूरी भुगतान की जाएगी , वही मनरेगा के तहत पहले 100 दिन रोजगार दिया जा रहा था अब ग्रामीण जनता को 125 दिन रोजगार दिया जाएगा, सिर्फ बरसात के दिनों में खेती गृहस्थी करने के लिए छुट्टी दी जाएगी, इस विकसित भारत जी राम जी के तहत ग्राम पंचायतो में पहले जल संरक्षण का कार्य किया जाएगा , उसके बाद में शिक्षा संबंधित अनिवार्य रूप से आवश्यकता अनुसार स्कूल भवन का भी निर्माण किया जाएगा , सड़क पुल , पुलिया, तटबंध , चेक डेम सहित अन्य विकास का कार्य करते हुए आजीविका मिशन के तहत समूहों को रोजगार दिया जाएगा।

केंद्र सरकार के द्वारा इस कार्य के लिए 60 प्रतिशत राशि दी जाएगी वही राज्य सरकार द्वारा 40 प्रतिशत राशि दी जाएगी जिससे ग्राम पंचायतों का विकास होने के साथ साथ ब्लॉक का विकास होगा तथा जिला का विकास होने के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का विकास होगा । उपस्थित सभी सचिव /सरपंच एवं भाजपा के पदाधिकारियों को ग्राम पंचायत में जाकर इस योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए इससे लाभ उठाने की बात कही गई।

आज के इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वागत भाषण जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक पांडेय द्वारा किया गया साथ ही कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी द्वारा इस योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए मंचासिन अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया गया ,वही इस कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव सूरजमल सोनी द्वारा किया गया ।

आज के इस एक दिवसीय कार्यशाला में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित इस कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा जिला बलरामपुर के भाजपा महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य संजीता नगेसिया,जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल,जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक पांडेय, सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार गुप्ता, संजय जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, माधुरी लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह पैकरा,राकेश भारती,रामानंद यादव , विनोद गुप्ता,अर्जुन यादव , मो शमीम, महेंद्र यादव , बालेश्वर नायक , मुरारी सोनी , राजेश्वर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विजय गुप्ता , अजय प्रताप सिंह, सी जे प्रजापति,देव साय भगत,पारस पाल, सुनीता भगत, भगवती सोनवानी ,सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारीगण सहित जनपद पंचायत कुसमी के सभी ग्राम पंचायत के सरपंच/ सचिव तकनीकी सहायक , रोजगार सहायक सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Post a Comment

0 Comments