कुसमी वन विभाग के एस डी ओ सहित वन विभाग के अधिकारी /कर्मचारी द्वारा कुसमी में कार्यशाला का आयोजन कर दिया गया प्रशिक्षण ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

कुसमी वन विभाग के  एस डी ओ सहित वन अमला द्वारा ग्रामीण अंचल में जाकर ग्रामीणों व वन अमले को सिखाए गए अग्नि सुरक्षा के उपाय, जनसहभागिता से ही सुरक्षित रहेंगे वन ।

वन परिक्षेत्र कुसमी में आज दिनांक 11/02/2026 को “अग्नि सुरक्षा / वनों को अग्नि से बचाव के उपाय” विषय पर परिक्षेत्र स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रीष्मकाल में संभावित वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम, त्वरित नियंत्रण एवं वनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण रहा।

कार्यशाला में समस्त वन अमला, फड़मुंशी एवं अग्नि प्रहरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वनों में लगने वाली आग के कारणों, उसके दुष्परिणामों तथा प्रभावी रोकथाम उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वनाग्नि से न केवल वन संपदा को अपूरणीय क्षति होती है, बल्कि जैव विविधता, वन्यजीव एवं स्थानीय आजीविका भी प्रभावित होती है।

बैठक में आग लगने की स्थिति में त्वरित सूचना तंत्र को सक्रिय करने, प्रारंभिक स्तर पर ही आग पर नियंत्रण पाने, आपसी समन्वय स्थापित करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही ग्रामीणों एवं वन सुरक्षा समितियों के सहयोग से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वनों को अग्नि से सुरक्षित रखने हेतु शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वनाग्नि की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सजग रहेंगे तथा जनसहभागिता के माध्यम से वनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

आज के इस वन सुरक्षा कार्यशाला कार्यक्रम में कुसमी वन विभाग के कुसमी के एस डी ओ आर के श्रीवास्तव , प्रशिक्षु एस डी ओ मणि कांत वर्मा , वन परिक्षेत्राधिकारी काली राम, सहित वन विभाग कुसमी के अधिकारी कर्मचारी सहित प्रबंधक साहिब काफी संख्या में ग्रामीण इलाकों से फड़ मुंशी सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।



Post a Comment

0 Comments