राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मंगलम पांडे का कुसमी प्रथम प्रवास के दौरान भाजपा युवा मोर्चा कुसमी के कार्यकर्ताओं द्वारा शिव मंदिर कुसमी के पास से आतिश बाजी करते हुए बाजे गाजे के साथ फूल माला से स्वागत करते हुए को ऑपरेटिव बैंक के पास मंच तक लाया गया , जहां कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई , तपश्चात युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंगलम पांडे का महामाला से स्वागत करते हुए उपस्थित मंचासिन अतिथियों का फूल माला के साथ स्वागत किया गया।
आज के इस स्वागत कार्यक्रम में सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित भाजपा के भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, अनु जाति के जिलाध्यक्ष दीपक सोनवानी, अल्प संख्यक जिलाध्यक्ष मो शमीम सहित युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंगलम पांडे द्वारा उपस्थित जन समुदाय एवं भाजपा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के केंद्र सरकार एवं भाजपा के राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य हेतु सभी प्रकार के योजनाओं की जानकारी देते हुए उससे लाभ लेने की बात कही गई , साथ ही यह कहा गया कि आज भाजपा सरकार में सभी ग्रामीण क्षेत्रों में चौमुखी विकास कार्य किए जा रहे है , सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा द्वारा कहा गया कि आप नगर वाशी एवं सभी ग्रामीण जनता द्वारा मुझे अपना अमूल्य वोट देकर मुझे विधायक बनाया गया है , मैं आप सभी की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हुए इस ग्राम सुदूर अंचल में विकास कार्य कराने हेतु पूरी प्रयास करूंगी ।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मंगलम पांडे।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मंगलम पांडे द्वारा उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से आप सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया है उसके लिए मै आप सभी का हमेशा आभारी रहूंगा । भाजपा के शीर्ष नेतागण के द्वारा मुझे 22 वर्ष की आयु में बलरामपुर जिला का भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है इसके लिए मै आप सभी का सदा आभारी रहूंगा। बलरामपुर जिला के एक एक ग्राम के युवा कार्यकर्ता को जोड़ते हुए बलरामपुर में युवा मोर्चा को शक्तिशाली बनाते हुए आगामी होने वाले सभी भाजपा के चुनाव में मेरा ऐसा प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाकर भाजपा के सभी चुनाव में भाजपा युवा मोर्चा जिला बलरामपुर में महत्वपूर्ण योगदान हमेशा रहेगा । आप सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से सादर निवेदन है कि भाजपा के लिए तन मन धन से हमेशा कार्य करें मै आप सभी के साथ हमेशा हर समय आप सभी का साथ देने को तैयार हूं ।



0 Comments